Friday, 30th May 2025

मानसून / उत्तराखंड, हरियाणा समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, हिमाचल में बर्फबारी

Mon, Sep 24, 2018 4:17 PM

  • हिमाचल में बर्फबारी के चलते राज्य के कई मुख्य हाईवे बंद रहे
  • कुल्लू में बाढ़ में फंसे 19 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया
 

पुणे. दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को सक्रिय रहा। इसके चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, अंडमान एवं निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। हिमाचल के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई।

हिमाचल के 8 जिलों में स्कूल बंद

  1.  

    हिमाचल के लाहौल स्पीति, कांगड़ा, चंबा, रोहतांग समेत पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मनाली में व्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। यहां एक बस और कुल्लू में ट्रक भी पानी में बह गए।

  2. कुल्लू के धोबी-फोजल में 19 यात्री बाढ़ में फंस गए थे। उन्हें सेना ने हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया। प्रदेश के 8 जिलों कुल्लू, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी और शिमला में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

  3. शिमला-नाहन नेशनल हाईवे भूस्खलन के चलते बंद रहा। बर्फबारी के चलते राज्य के कई मुख्य हाईवे भी बंद रहे। राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा ने पर्यटकों को एडवाइजरी जारी कर भूस्खलन के खतरे वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी है।

     

  4. उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कैलास मानसरोवर की यात्रा से लौट रहे आखिरी दो जत्थों के 49 श्रद्धालु गूंजी में फंस गए। दरअसल, हेलीकाप्टर पिथौरागढ़ से गूंजी नहीं पहुंच पाया। इससे पहले कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए 18 में से 16 जत्थे दिल्ली लौट चुके हैं। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery