बीजापुर/कांकेर। बीजापुर में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान पायकु हेमला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल जवान डीआर जी में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ है।
जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गंगालूर थाने से पुलिस पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। सुबह करीब 11 बजे लौटते वक्त माओवादियों के लगाए आईईडी में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से जवान घायल हो गया। घायल जवान का उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके से एक संदिग्ध को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है। यह घटना गंगालूर से 7 किलोमीटर दूरी की है।
चार किलो का आईईडी बरामद
दूसरी तरफ कांकेर में चार किलोग्राम का आईईडी बम बरामद हुआ है। ताड़ोकी थाना क्षेत्र के ममता-साल्हेभाट के बीच यह बम बरामद किया गया है। यह आईईडी नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। बीएसएफ और जिला पुलिस बल ने इस जिंदा बम को सुरक्षित धमाके से निष्क्रिय किया। अंतागढ़ एसडीओपी पुपलेश कुमार ने इसकी की पुष्टि है।
Comment Now