Saturday, 24th May 2025

'सिंबा' को अपनी सबसे अच्छी कोशिश मानते हैं रोहित शेट्टी

Sat, Sep 22, 2018 2:15 AM

जागरण सिनेमा समिट मुंबई में जारी है। इस समिट का विषय फिल्मों का भविष्य रखा गया है। इस समिट में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी पहुंचे और उन्होंने सिनेमा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।

इस मौके पर रोहित शेट्टी ने कहा कि, सिंबा उनके जीवन की अब तक की लिखी सबसे अच्छी कहानी है जिस पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनाने की तैयारियां चल रही है।

जागरण सिनेमा समिट में सिनेमा को लेकर बातचीत चल रही है और इस अवसर पर मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी ने शिरकत की। फिल्मों के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा कि आने वाले समय में रणवीर सिंह सबसे बड़े सुपरस्टार होंगे। इस बारे में उन्होंने कहा कि, रणवीर बहुत ईमानदारी के साथ काम करते हैं और वे उनके काम को लेकर बहुत जुनूनी हैं। इसलिए रणवीर में अगला सुपरस्टार बनने की पूरी क्षमता है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह अहम भूमिका में हैं और पहली बार दोनों साथ काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिंबा की शूटिंग कुछ दिनों से हैदराबाद में चल रही थी। इसमें रणवीर सिंह के अलावा सारा अली खान की अहम भूमिका है।

रोहित शेट्टी गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले और गोलमाल अगेन जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। इन फिल्मों में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े सितारों को डायरेक्ट किया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery