Saturday, 24th May 2025

पुणे में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, एक की मृत्यु

Sat, Sep 22, 2018 2:10 AM

मुंबई। पुणे में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इनमें एक लड़की की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पुणे के उपनगर पिंपरी-चिंचवड़ स्थित हिंजवाड़ी थाना क्षेत्र की है। रविवार को दोपहर बाद एक ही इलाके में रहनेवाली दो लड़कियां अपने घर के निकट ही एक मंदिर गई थीं।

दोनों की उम्र लगभग 12 साल थी। मंदिर के निकलने के बाद उसी क्षेत्र में रहनेवाले गणेश निकम नामक एक 22 वर्षीय युवक एवं उसका एक नाबालिग साथी दोनों लड़कियों को चॉकलेट देने का वादा कर मंदिर के पीछे सुनसान जगह पर ले गया।

वहां दोनों ने पहले एक लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर एक ने दूसरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने दोनों लड़कियों को यह धमकी देकर छोड़ दिया कि किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा।

धमकी के डर से दोनों लड़कियां दो दिनों तक चुप रहीं। लेकिन, बुधवार को एक लड़की की तबीयत खराब होने लगी। उसके माता-पिता जब उसे अस्पताल ले गए तो वहां उसके साथ दुष्कर्म होने की बात सामने आई। पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल के अनुसार इलाज के लिए आई लड़की बयान देने की स्थिति में नहीं थी। लेकिन उसके मां-बाप ने बताया कि रविवार को उसके साथ एक और लड़की थी।

जब पुलिस ने दूसरी लड़की से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, इस बीच अस्पताल लाई गई लड़की को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल आरोपितों पर अपहरण और दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृत लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery