Saturday, 24th May 2025

दसवी के छात्र ने बना दी पेपर की गणेश प्रतिमा घर में पूजा के लिए मूर्ति बनाने के शौक ने किया प्रेरित

Mon, Sep 17, 2018 7:32 PM

रायगढ़. गणेश पूजा पर गली मोहल्लों के साथ घर घर में गणपति की प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई है। इन्हीं में एक प्रतिमा ऐसी है, जिन्हें बनाने के लिए न तो मिट्टी का इस्तेमाल किया गया, न हीं साज सजावट पर कोई बड़ी रकम खर्च की गई। फिर भी वह प्रतिमा ऐसी बनी है जिसे एक बार हर कोई देखना चाहेगा। यह प्रतिमा कागज से तैयार किया गया है। शहर में गणेश पूजा की धूम है। जहां लोगों ने गणेश प्रतिमा को खूबसूरती से सजाया है। वहीं गांधी गंज के पास रहने वाले 10 वीं के छात्र ने कुछ नया करते हुए कागज से खूबसूरत प्रतिमा तैयार किया है। नीरज अग्रवाल पिता संजय अग्रवाल द्वारा अपने घर के लिए यह प्रतिमा तैयार की गई है। 
मिट्टी के प्रतिमा से अलग 
नीरज ने बताया कि वह पिछले 4 साल से हर बार घर के लिए खुद से मिट्टी की प्रतिमा तैयार करता रहा है, लेकिन इस बार कुछ अलग करने की योजना थी, जो न सिर्फ खर्च को कम करता बल्कि पर्यवारण को भी नुकसान नहीं करता। ऐसी ही बातों ने पेपर के गणेश बनाने के लिए प्रेरित किया।  नीरज का कहना है कि वो पूजा के लिए कई दिन से तैयारी कर रहा था। पिता संजय अग्रवाल ने कहना है कि बेटे को शुरू से ही मूर्ति बनाने में दिल लगता था। इसके बाद ये खूबसूरत प्रतिमा उसने बनाया है। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery