Friday, 30th May 2025

भगोड़े विजय माल्या को था गांधी परिवार का आशीर्वाद : भाजपा

Thu, Sep 13, 2018 8:23 PM

नई दिल्ली। भाजपा ने विजय माल्या के मामले में सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इसके लिए भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाए कि, उन्होंने कालेधन का इस्तेमाल किया है, वहीं उनके हवाला कारोबारियों से भी रिश्ते रहे हैं।

वहीं देश छोड़ने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात करने के विजय माल्या के बयान पर भाजपा को घेरने वाली कांग्रेस पर पार्टी ने सीधा हमला किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि, "भगोड़े विजय माल्या को गांधी परिवार का आशीर्वाद था। वहीं नेशनल हेराल्ड मामले में भी भाजपा ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने कहा कि, राहुल गांधी ने पांच हजार करोड़ का गबन किया है।"

राहुल गांधी ने फर्जी कंपनी से लोन लेकर एक कंपनी खोली। इसके जरिए राहुल ने एक करोड़ का लोन भी लिया। भगोड़े विजय माल्या के मामले में भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जमकर कोसा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, "किंगफिशर मामले में राहुल गांधी बैकफुट पर है। ऐसा लगता है कि किंगफिशर का मालिक गाधी परिवार है।" गांधी परिवार किंगफिशर एयरलाइंस से फ्री में सफर करता था। कई बार उनकी यात्रा बिजनेस क्लास में अपग्रेड कर दी जाती थी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery