Saturday, 24th May 2025

Box Office : 'स्त्री' ने संडे को कमाई बड़ी रकम, अब जल्दी पहुंचेगी 100 करोड़ पर

Mon, Sep 10, 2018 6:41 PM

'स्त्री' के दूसरे वीकेंड पर बेहतरीन कमाई की है। संडे को इस फिल्म को लगभग दस करोड़ रुपए की आमदनी हुई है।

शुक्रवार को इसे 4.39 करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी। दूसरे शनिवार को मिली रकम भी चौंकाने वाली रही। इस दिन फिल्म को 7.36 करोड़ रुपए की कमाई हुई। संडे और बड़ा साबित हुआ। इस दिन ये रकम 9.88 करोड़ रुपए हो गई।

दस दिन में इस फिल्म की कुल कमाई 82.29 करोड़ रुपए है। इसे केवल 1950 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जो अब दूसरे हफ्ते में थोड़ी और कम हो गई हैं। 100 करोड़ अब ज्यादा दूर नहीं लग रहे हैं। तीसरे वीकेंड पर यह आंकड़ा भी इसे हासिल हो जाएगा। यह फिल्म सुपरहिट हो गई है।

पहले शुक्रवार को यानी पहले दिन इसे 6.83 करोड़ रुपए मिले थे। 'स्त्री' से पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद नहीं थी। जानकार मान रहे थे कि इस फिल्म को पहले दिन तीन से चार करोड़ रुपए मिल सकते हैं। उम्मीद से लगभग तीन करोड़ ज्यादा आए। पहले दिन से ही शो 50 फीसद से ज्यादा भरे चल रहे थे।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म को खूब तारीफ भी मिल रही है। लोगों को कहना है कि यह फिल्म खूब डराती है और साथ ही हंसाती भी है। समीक्षकों ने भी इस कोशिश को हरी झंडी दिखाई है। तमाम अखबारों और वेबसाइट्स पर इस तीन स्टार से ज्यादा की रेटिंग मिली है।

फिल्म का बजट कम था ऐसे में उम्मीद थी कि लागत को वीकेंड पर ही वसूल हो जाएगी और ऐसा ही हुआ। वीकेंड पर ही इसे करीब 32 करोड़ रुपए मिले। सोमवार को जन्माष्टमी का फायदा भी इसे मिला।

निर्देशक अमर कौशिक की इस फिल्म में एक से एक कलाकार है और खूब मजेदार कहानी है। पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी के शानदार एक्टिंग से फिल्म जरा बोर नहीं करती है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery