Saturday, 24th May 2025

भारत बंद' में घोड़े व बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले कांग्रेसी

Mon, Sep 10, 2018 6:20 PM

रायपुर। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में भारत बंद का असर छत्तीसगढ़ में भी कुछ अलग ही अंदाज में देखने को मिला। यहां बंद के दौरान कांग्रेसी नेता घोड़े और बैलगाड़ी की सवारी कर बंद का आव्हान करते नजर आए। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जुलूस भी निकाला।

रायपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर ऑटो और दूसरे सार्वजनिक परिवहन के वाहनों व दुकानों को बंद कराते नजर आए। इस विरोध में कांग्रेसियों ने शहरभर में रैली निकली। इस रैली में शहर व प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता घोड़े और बैल गाड़ियों पर सवारी करते नजर आए।

सुबह से ही बंद का जबरदस्त असर

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बसों से लेकर ऑटो तक को बंद कराया। कांग्रेसी सुबह से ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सक्रिय नजर आ। भारत बंद को व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स ने भी अपना समर्थन दिया है

चैंबर के सभी पदाधिकारी भी सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सुबह से सड़कों पर उतरे। वे कारोबारियों के साथ ही आम लोगों से बंद में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। बंद के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए चैंबर भवन बांबे मार्केट में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

 

स्कूलों में हो गई अघोषित छुट्टी

राजधानी के लगभग सभी स्कूल-कालेजों में अघोषित छुट्टी हो गई है। संभावना है कि राजधानी के पेट्रोल पंप, मॉल-मल्टीप्लेक्स और टॉकीज भी दोपहर 3 बजे के बाद खुलेंगे। बंद के दौरान बसों और ऑटो रिक्शे को भी रोका जा रहा है। कांग्रेस ने केवल दवा दुकानों और मिल्क पार्लरों को ही बंद से मुक्त रखा है।

विकास बैलगाड़ी पर सवार, महापौर बने सारथी

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले। पूर्व महापौर डॉ किरणमयी नायक व नगर निगम के एमआईसी सदस्य एजाज ढेबर घोड़े पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकले। कांग्रेसियों की इस विरोध रैली के साथ महंगाई डायन का प्रतिकात्मक रूप धारण कर चल रहे लोग भी आकर्षण का केंद्र बने रहे।

 

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी दिखा बंद का माहौल

कांकेर

 

कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत बंद के आहृवान का कांकेर शहर में भी व्यापक असर दिखा। जिले के चारामा, भानुप्रतापपुर, कोरर पखांजुर, अंतागढ़ में बन्द की खबर है। इन जगहों पर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण सप्ताहिक बाजार भी आज भारत बंद होने के कारण नहीं लग पाया। आज का बाजार तीज त्यौहार होने के कारण बहुत ही महत्वपूर्ण था, लेकिन इस बंद होने से व्यापार प्रभावित हुआ है।

राजनांदगांव

 

कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान का व्यापक असर राजनांदगांव में भी देखने को मिला। यहां सुबह से ही ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। महंगाई और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी का चेंबर भी विरोध कर रहा है। कांग्रेस के द्वारा शहर बंद रैली निकाली गई है, जिसमें चैंबर के पदाधिकारी भी शामिल रहे। यह रैली शांतिपूर्ण अपीला रैली थी।

रायगढ़

बढ़ती महंगाई को लेकर भारत बंद का असर शहर में व्यापक स्तर पर नजर आ रहा है। कांग्रेसी नेताओं ने बाइक रैली निकाली और इसके साथ ही पैदल मार्च भी किया।

जांजगीर

 

कांग्रेस पार्टी का भारत बंद जांजगीर जिले में भी काफी प्रभावशाली नजर आया। पामगढ़ के सभी व्यपारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

कोरबा

 

डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के देशव्यापी बंद का असर कोरबा में भी देखने को मिला। कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और दुकान बंद करने की अपील कर रहे हैं। पावर हाउस रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, निहारिका समेत अलग-अलग इलाके में अलग-अलग टोली घूम रही है। दोपहर को डॉ चरण दास महंत के नेतृत्व में सुभाष चौक में धरना देंगे।

अंबिकापुर

 

सरगुजा जिला मुख्यालय सहित संभाग के अधिकांश जिलों और विकास खण्डों में कांग्रेस के महाबंद का व्यापक असर नजर आया। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में सुबह से यहां कार्यकर्ता सक्रिय रहे और अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद नजर आए।

 

 

 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery