Saturday, 19th July 2025

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का विरोध: कांग्रेस का भारत बंद, दिल्ली में राहुल की अगुआई में मार्च

Mon, Sep 10, 2018 5:55 PM

कांग्रेस के इस बंद को 20 विपक्षी दलों का समर्थन

- रुपए की गिरती कीमतों का भी विरोध

 

 

 

नई दिल्ली.  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में असर देखा जा रहा है। पूर्व तटवर्ती रेलवे जोन ने 12 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। मुंबई में कांग्रेस नेता संजय निरुपम को हिरासत में लिया गया है। उन पर पुलिस से हाथापाई करने का आरोप है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में विरोध जता रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद मार्च निकाला। 

राहुल के साथ धरने में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और लोजद प्रमुख शरद यादव भी मौजूद हैं।

 

कहीं प्रदर्शन, कहीं जाम : बिहार में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेनों और सड़कों से गुजर रहे वाहनों में तोड़फोड़ की। आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में माकपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। उड़ीसा के संबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने ट्रेनों को रोका। विशाखापट्टनम में माकपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पटना में जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। गुजरात के भरूच में बंद समर्थकों ने सड़कों पर टायर जलाकर जाम लगा दिया। 

ज्यादातर विपक्षी पार्टियां एकजुट : कांग्रेस के मुताबिक, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाए गए इस बंद में देशभर की 20 विपक्षी पार्टियां और कई व्यापारिक संगठन समर्थन दे रहे हैं। इनमें सपा, राजद, जेडीएस, राकांपा, मनसे, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और कम्युनिस्ट पार्टियां शामिल हैं। उधर, आम आदमी पार्टी (आप) और ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजद ने इस बंद का समर्थन नहीं करने का ऐलान किया।

संसद के भीतर और बाहर लड़ाई लड़ रही कांग्रेस :  कांग्रेस नेता अजय माकन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में महंगाई, राफेल सौदे में भ्रष्टाचार, रुपए की गिरती कीमतें, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई बात नहीं की गई। कांग्रेस इस बंद के माध्यम से केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए दबाव डालेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बंद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery