Saturday, 24th May 2025

ब्राजील: राष्ट्रपति चुनाव के मुख्य उम्मीदवार बोलसोनारो पर चाकू से हमला, एक गिरफ्तार

Sat, Sep 8, 2018 5:24 PM

ब्राजील में अक्टूबर के दौरान होंगे राष्ट्रपति चुनाव

- ब्राजीलियन ट्रम्प के नाम से भी पुकारे जाते हैं बोलसोनारो
राष्ट्रपति चुनाव में तय मानी जा रही बोलसोनारो की जीत 

जूइज डे फोरा. ब्राजील में अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मुख्य उम्मीदवार जैर बोलसोनारो (63) को शुक्रवार दोपहर रैली में चाकू मार दिया गया। जैर के समर्थक उन्हें कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने हमले के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 

जैर बोलसोनारो को ब्राजील का ट्रम्प भी कहा जाता है। राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत तय मानी जा रही है। इस वक्त वे अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनैसियो लूला डी सिल्वा से 10% से ज्यादा बढ़त ले चुके हैं। ब्राजील पुलिस के मुताबिक, हमले के शक में अदीलियो बिस्पो डी ओलिवेरा (40) को गिरफ्तार किया गया है। उसने बोलसोनारो की रैली के विरोध में फेसबुक पर पोस्ट भी डाला था। बोलसोनारो नस्लीय और समलैंगिक लोगों के प्रति टिप्पणी करने के लिए कुख्यात हैं। पुलिस इसे ही हमले की वजह मान रही है। 

लिवर, लंग्स और आंतों में घाव : बोलसोनारो 1991 में कांग्रेस के साथ जुड़े थे। हालांकि, वे खुद को हमेशा राजनीति से बाहर बताते थे। ब्राजील में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के चलते लाखों लोग बोलसोनारो के समर्थक हैं। उनके बेटे फ्लैवियो ने बताया कि उनके पिता की हालत काफी नाजुक है। चाकू से उनके लिवर, लंग्स और आंतों में घाव हो गए हैं

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery