Thursday, 29th May 2025

दिल्ली में पेट्रोल 80 रुपए के पार, मुंबई में 88 के करीब; 3 दिन में 1 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी

Sat, Sep 8, 2018 4:57 PM

चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल के रेट दिल्ली में सबसे कम, मुंबई में सबसे ज्यादा

- सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाने को तैयार नहीं
- कांग्रेस सोमवार को देशभर में प्रदर्शन करेगी

 

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के रेट हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल शनिवार को 39 पैसे महंगा होकर 80.38 रुपए पर पहुंच गया। मुंबई में 38 पैसे की बढ़ोतरी की गई। वहां एक लीटर पेट्रोल 87.77 रुपए का हो गया। तीन दिन में 1 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। दिल्ली और मुंबई में डीजल में शनिवार को 44 और 47 पैसे बढ़ाए। तेल कंपनियां तीन दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा रही हैं। सिर्फ बुधवार को कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले, 26 अगस्त से 4 सितंबर तक लगातार 10 दिन तक रेट बढ़ाए।

 

मेट्रो शहरों में पेट्रोल

शहर शुक्रवार को रेट (रुपए/लीटर) शनिवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 79.99 80.38 39 पैसे
मुंबई 87.39 87.77 38 पैसे

मेट्रो शहरों में डीजल

शहर शुक्रवार को रेट (रुपए/लीटर) शनिवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 72.07 72.51 44 पैसे
मुंबई 76.51 76.98 47 पैसे

4 साल में एक्साइज ड्यूटी 9 बार बढ़ाई, सिर्फ एक बार घटाई: केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी लेती है। आखिरी बार अक्टूबर 2017 में ड्यूटी 2 रुपए घटाई थी। लेकिन, 2014 से 2016 के बीच इसमें 9 बार इजाफा किया। इस दौरान पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 11.77 रुपए और डीजल पर 13.47 रुपए बढ़ाई। इससे 3 साल में सरकार का कलेक्शन दोगुने से भी ज्यादा हो गया। वित्त वर्ष 2014-15 में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी से सरकार को 99,184 करोड़ रुपए मिले। वहीं, 2017-18 में ये 2,29,019 करोड़ पहुंच गया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery