Saturday, 24th May 2025

दिल्ली में पेट्रोल आज 48 पैसे महंगा, 79.99 रुपए हुआ रेट; कांग्रेस 10 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी

Fri, Sep 7, 2018 6:37 PM

मुंबई में पेट्रोल 87.39 रुपए हुआ, मेट्रो शहरों में ये सबसे ज्यादा

पेट्रोल पर 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी

 

- 2017-18 में केंद्र सरकार को 2.29 लाख करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला

 

नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल शुक्रवार को और महंगे हो गए। दिल्ली में पेट्रोल 48 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 79.99 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। मुंबई में भी इतना ही इजाफा किया। यहां रेट 87.39 रुपए हो गया। ये अब तक की सबसे ज्यादा कीमतें हैं। पेट्रोल-डीजल महंगा होने के विरोध में कांग्रेस 10 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी।

मेट्रो शहरों में गुरुवार को पेट्रोल में 16 से 20 पैसे और डीजल में 21 से 22 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई थी। तेल कंपनियों ने बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले 26 अगस्त से 4 सितंबर तक लगातार 10 दिन रेट बढ़ाए। 

 

मेट्रो शहरों में पेट्रोल

शहर गुरुवार को रेट (रुपए/लीटर) शुक्रवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 79.51 79.99 48 पैसे
मुंबई 86.91 87.39 48 पैसे

 

मेट्रो शहरों में डीजल

शहर गुरुवार को रेट (रुपए/लीटर) शुक्रवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 71.55 72.07 52 पैसे
मुंबई 75.96 76.51 55 पैसे

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery