मुंबई. आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) आठ लाख करोड़ मार्केट कैप वाली दूसरी भारतीय कंपनी बन गई। कंपनी का शेयर मंगलवार को 2% की तेजी के साथ 2,094 रुपए के सबसे उच्च स्तर पर पहुंचा। इससे कंपनी का वैल्यूएशन बढ़कर पहली बार 8.01 लाख करोड़ हो गया। इससे पहले 23 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह मुकाम हासिल किया था। हालांकि, रिलायंस का मौजूदा वैल्यूएशन 8 लाख करोड़ रुपए से नीचे है।
25 मई को टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन पहली बार 7 लाख करोड़ पहुंचा। हालांकि, बाजार बंद होने पर 6.87 लाख करोड़ रुपए रह गया। 20 दिन बाद 15 जून को कंपनी फिर 7 लाख करोड़ के पार पहुंची। उस दिन 7.05 लाख करोड़ वैल्यूएशन के साथ शेयर बाजार में कारोबार खत्म किया।
टॉप-5 मार्केट कैप वाली कंपनियां
कंपनी | मार्केट कैप |
टीसीएस | 8.01 लाख करोड़ |
रिलायंस | 7.87 लाख करोड़ |
एचडीएफसी बैंक | 5.63 लाख करोड़ |
आईटीसी | 3.77 लाख करोड़ |
हिंदुस्तान यूनीलीवर | 3.56 लाख करोड़ |
Comment Now