Thursday, 29th May 2025

मुंबई में पेट्रोल 31 पैसे महंगा होकर 86.56 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा; किसी भी मेट्रो में अब तक का सबसे ज्यादा रेट

Mon, Sep 3, 2018 5:57 PM

मेट्रो शहरों में सोमवार को पेट्रोल 30 से 32 पैसे तक महंगा हुआ

  • पेट्रोल-डीजल के रेट में लगातार 9वें दिन बढ़ोतरी
  • दिल्ली में पेट्रोल 31 पैसे महंगा

 

 

नई दिल्ली.  पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार रिकॉर्ड उच्च स्तरों पर बने हुए हैं। मेट्रो शहरों में सोमवार को पेट्रोल 30 से 32 पैसे और डीजल 39 से 42पैसे तक महंगा हुआ। मुंबई में पेट्रोल 86.56 रुपए हो गया, जो किसी भी मेट्रो शहर में अब तक का सबसे ज्यादा रेट है। वहीं, आज दिल्ली में पेट्रोल 79.15 रुपए और डीजल 71.15 रुपए प्रति लीटर हो गया। डीजल भी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड महंगा होने की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा रही हैं। 

 

मेट्रो शहरों में पेट्रोल

शहर रविवार को रेट (रुपए/लीटर) सोमवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 78.84 79.15 31 पैसे
कोलकाता 81.76 82.06 30 पैसे
मुंबई 86.25 86.56 31 पैसे
चेन्नई 81.92 82.24 32 पैसे

 

मेट्रो शहरों में डीजल

शहर रविवार को रेट (रुपए/लीटर) सोमवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 70.76 71.15 39 पैसे
कोलकाता 73.61 74.00 39 पैसे
मुंबई 75.12 75.54 42 पैसे
चेन्नई 74.77 75.19 42 पैसे

3 महीने में बढ़ोतरी का दूसरा लंबा दौर: तेल कंपनियां 26 अगस्त से लगातार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा रही हैं। इससे पहले 14 मई से 29 मई तक लगातार 16 दिन तक इजाफा किया था। 29 मई को रेट सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए। उसके बाद अब ये फिर से नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।

केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी लगाती है। राज्यों के टैक्स अलग से होते हैं। दिल्ली में पेट्रोल पर 27% वैट लगता है। मुंबई में ये दर 39.12% है। दिल्ली में डीजल पर 17.24% वैट लागू है।

 

9 दिन में कितना महंगा हुआ पेट्रोल ?

शहर 26 अगस्त से 3 सितंबर तक बढ़ोतरी
दिल्ली 1.48 रुपए
कोलकाता 1.44 रुपए
मुंबई 1.47 रुपए
चेन्नई 1.55 रुपए

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery