वॉशिंगटन. अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का शनिवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वे ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। बीमारी के चलते कई महीनों से सीनेट नहीं गए। मैक्केन 2008 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार थे। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें बराक ओबामा से हार मिली। उनके निधन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और बराक ओबामा समेत कई नेताओं ने शोक जताया।
मैक्केन ने अपने जीवन के करीब 40 साल सीनेट में बिताए। उन्हें वियतनाम युद्ध का नायक भी कहा जाता है। वे वियतनाम जेल में पांच साल युद्धबंदी भी रहे। राजनीति में आने से पहले मैक्केन ने 1983-1987 तक बतौर अमेरिकी प्रतिनिधि भी सेवाएं दीं।
दिसंबर से घर पर ही इलाज करा रहे थे : ऑफिस से जारी बयान में कहा गया कि सीनेटर जॉन मैक्केन ने अपने 60 साल देश सेवा में लगा दिए। एरिजोना स्थित घर पर भारी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वे 2017 से ब्रेन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। मैक्केन ने शुक्रवार को इलाज बंद कराने का फैसला किया था। ओबामा ने कहा, ''मैक्केन और मैं अलग-अलग पीढ़ियों से थे। हमारा बैकग्राउंड भी एक नहीं था। वे अपने जीवन में राजनीति के शिखर तक पहुंचे।''
Comment Now