Saturday, 24th May 2025

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अमिताभ बच्चन ने दिए 51 लाख रुपए

Fri, Aug 24, 2018 6:21 PM

अमिताभ बच्चन ने रूपए के साथ दिए अपने कपड़े और जूते भी।

बॉलीवुड डेस्क।बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 51 लाख रुपए केरल मुख्यमंत्री राहतकोष में जाम कराए है। इसके साथ ही अपने कपड़े भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए है। 100 सालों की सबसे बड़ी बाढ़ की मार झेल रहे केरल बुरी तरह तबह हो गया है।

 

रूपए के साथ दिए अपने कपड़े और जूते भी
अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रुपए के साथ केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 6 बक्से भर कर 80 जैकेट, 25 पेंट, 20 और 40 जोड़ी जूते भी पहुंचाए है।

बॉलिवुड के कई सेलेब्रेटी ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद
देश-विदेश से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सेलेब्रेटी भी दिल खोल कर मदद कर रहें हैं। अभी तक शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सुशांत राजपूत जैसे कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल है।

सुशांत सिंह राजपूत ने फैन के कहने पर दिए 1 करोड़ रुपए
सुशांत ने ये फैसला अपने एक फैन के कहने पर लिया। सोशल मीडिया पर उनके एक फैन शुभम रंजन ने कहा था कि वह केरल की बाढ़ पीड़ितों की मदद करना चाहता है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं। इस पर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फैन की ओर से 1 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किए हैं।

शाहरुख खान ने भी की केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद
शाहरुख खान की मीर फाउंडेशन जो कैंसर के मरीजों और एस‍िड व‍िक्ट‍िम की मदद करती है। उनके द्वारा 21 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery