एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' ने चार दिन में करीब 55 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म में अक्षय के साथ टीवी की 'नागिन' के नाम से फेमस मौनी रॉय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब फिल्म 'गोल्ड' की सक्सेस मौनी के सिर चढ़कर बोलने लगी है। इसलिए उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर मोहित रैना को पहचानने तक से इंकार कर दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान मौनी से मोहित को लेकर सवाल किया गया। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- 'मैं सिंगल हूं और काफी लंबे समय तक ऐसी ही रहूंगी'। उन्होंने तो यहां तक कहा कि वे मोहित को नहीं पहचानती है।
ऐड में साथ काम करने से किया मना : हाल ही में मौनी को मोहित के साथ एक एड फिल्म करने का ऑफर मिला था। लेकिन मौनी ने ऑफर ठुकरा दिया। दरअसल, इस एड फिल्म में मौनी-मोहित को एक कपल बनना था और मौनी को ये मंजूर नहीं था। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में मौनी ने कहा- मोहित और मैं कभी दोस्त थे ही नहीं। सालभर पहले मोहित और मौनी ने एक-साथ इंटरव्यू दिया था। इसमें मोहित ने ये बात कही थी कि वे शादी कर लेंगे। लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया है कि वे शादी किससे कर रहे हैं। यही सवाल जब मौनी से पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुरा दिया। इस इंटरव्यू के बाद ऐसा माना जा रहा था कि मोहित, मौनी से ही शादी करने वाले हैं।
- टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा और मौनी रॉय के बीच भी अफेयर की खबरें रही हैं। गौरव और मौनी टीवी शो 'पति पत्नी और वो' में दिखाई दिए। हालांकि, कुछ वक्त बाद गौरव-मौनी भी अलग हो गए थे।
सोशल मीडिया में किया अनफॉलो : मोहित और मौनी रॉय के ब्रेकअप की खबरें पिछले साल से चल रही थीं। दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। वहीं साथ में पोस्ट किए गए फोटो भी दोनों ने अपने अकाउंट्स से डिलीट कर दिए हैं। हालांकि इंटरनेट पर आज भी इन दोनाें की साथ ली गई फोटोज अवेलेबल हैं।
'देवों के देव महादेव' से शुरू हुआ अफेयर :मोहित और मौनी की मुलाकात पॉपुलर शो 'देवों के देव महादेव' में हुई थी। इसमें मोहित ने महादेव और मौनी ने सती का किरदार निभाया था। सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा, लेकिन इन्होंने कभी रिश्ते की बात नहीं कबूली। इसके बाद मौनी 'नागिन', 'नागिन 2' जैसे पॉपुलर शोज में दिखीं। वहीं, मोहित ने टीवी शो 'महाभारत' और 'चक्रवर्तिन अशोक सम्राट' में अहम किरदार निभाया।
पैरेंट्स चाहते थे जर्नलिस्ट बनें :28 सितंबर, 1985 को बिहार में जन्मी मौनी ने 12वी तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, कोच बिहार से की है। इसके बाद वे दिल्ली आईं और मिरांडा हाउस से इंग्लिश लिटरेचर से ग्रेजुएशन का प्लान बनाया। लेकिन मौनी के पेंरेट्स चाहते थे कि वे जर्नलिस्ट बनें। पेंरेट्स की बात मानकर मौनी ने दिल्ली की जामिया-मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन में एडमिशन ले लिया। मौनी बीच में ही अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग के फील्ड में किस्मत आजमाने मुंबई आ गईं।
Comment Now