बॉलीवुड डेस्क. श्रीदेवी के निधन के बाद आज उनका पहला जन्मदिन है। श्रीदेवी और दिव्या भारती से जुड़ा एक एेसा किस्सा भी है, जिसे शायद कम ही लोग जानते होंगे। दिव्या भारती और श्रीदेवी का चेहरा काफी मिलता-जुलता था। इसी सिमिलैरिटी के चलते दिव्या की मौत के बाद श्रीदेवी को उनके रोल के लिए चुना गया। बात 1994 में आई फिल्म 'लाड़ला' की है। जिसमें पहले दिव्या भारती काे कास्ट किया गया था। फिल्म का 80 प्रतिशत हिस्सा शूट भी हो चुका था, लेकिन अचानक दिव्या भारती की मौत के बाद फिल्म की शूटिंग रुक गई।
श्रीदेवी हाे गईं दिव्या का रोल करने तैयार : फिल्म निर्माताओं के सामने यह बड़ा सवाल था कि क्या किया जाए। दिव्या की बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही लोग कहने लगे थे कि इंडस्ट्री में श्रीदेवी की जगह कोई ले सकता है तो वे दिव्या हैं। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने दिव्या के बाद श्रीदेवी से संपर्क किया और उन्हें लाड़ला के लिए साइन कर लिया।
- फिल्म में श्रीदेवी फैक्ट्री की सनकी मालकिन बनी थीं जबकि अनिल कपूर उसी फैक्ट्री में काम करते हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। 40th फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था।
- इन वीडियोज में श्रीदेवी और दिव्या भारती के सीन का कम्पेरिजन किया गया है।
श्रीदेवी भी वहीं अटकीं जहां दिव्या अटकी थीं : 6 महीने बाद जब फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू हुई तो सेट पर अजीब-ओ-गरीब घटनाएं होने लगी थीं। एक सीन में श्रीदेवी के साथ शक्ति कपूर और रवीना टंडन थे। श्रीदेवी बार-बार उसी जगह अटक जाती थीं, जहां दिव्या भारती अटकती थीं। रवीना टंडन और शक्ति कपूर दोनों ने इस बात से डर गए।
- फिर शक्ति कपूर ने रवीना टंडन को गायत्री मंत्र के जाप की सलाह दी। उसके बाद शूटिंग पूरी हो पाई। 25 फरवरी को दिव्या भारती का जन्मदिन होता है, जबकि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को हुई थी।
Comment Now