Monday, 14th July 2025

लद्दाख में पिछले महीने 400 मीटर अंदर घुस गए थे चीनी सैनिक; पांच टेंट लगाए, बाद में तीन हटाए

Tue, Aug 14, 2018 6:34 PM

भारतीय सैनिकों ने झंडे दिखाकर लौटने को कहा, चीनी सैनिकों ने नजरअंदाज किया

  • लद्दाख और अरुणाचल में भारत और चीन के बीच सीमा की स्थिति साफ नहीं
  • इसके चलते भारतीय सीमा में कई बार घुसपैठ कर चुके चीनी सैनिक

 

 

23 विवादित और संवेदनशील इलाकों में से एक है डेमचोक : भारत और चीन के बीच 4000 किलोमीटर की लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर करीब 23 विवादित और संवेदनशील इलाके हैं। डेमचोक इनमें से एक है। यहां सीमा की स्थिति साफ न होने की वजह से चीन कई बार घुसपैठ कर चुका है। लिहाजा भारतीय सेना लगातार चौकस रहती है। लद्दाख में त्रिग हाइट्स, दुमशेले, चुमार, स्पांगुर दर्रा और पांगोंग सो जैसे और भी कई विवादित इलाके हैं। 

अमेरिका ने कहा था- डोकलाम में अभी भी चीनी सैनिक : अमेरिका के एक अधिकारी ने पिछले महीने ही डोकलाम में गुपचुप तरीके से चीनी गतिविधि शुरू होने की बात कही थी। दक्षिण और मध्य एशिया विभाग की अमेरिकी अधिकारी एलिस जी वेल्स ने कहा था कि भारत अपनी उत्तरी सीमाओं पर प्रतिबद्धता दिखा रहा है, लेकिन डोकलाम पर उसकी चिंता बनी है। हालांकि, विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा में बताया कि डोकलाम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जून 2016 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच डोकलाम में तब तनाव बढ़ गया था, जब भारत ने चीनी सैनिकों को वहां सड़क बनाने से रोक दिया था। यह विवाद 73 दिन तक चला था। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery