बॉलीवुड डेस्क.सुनील शेट्टी 57 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 11 अगस्त, 1961 को मुल्की, मैंगलोर (कर्नाटक) में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले सुनील के बारे में एक बात कम ही लोग जानते है। वो बात ये कि साउथ इंडिया से ताल्लुक रखने वाले सुनील ने जिस लड़की से शादी की थी वो गुजरात के एक मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रखती है। और उसका नाम माना कादरी है। सुनील शेट्टी के प्यार की कहानी एक पेस्ट्री शॉप से शुरू हुई थी। यहां सुनील ने पहली बार माना को देखा था और अपना दिल दे बैठे थे। माना के दिल तक पहुंचने के लिए सुनील ने पहले माना की बहन को फ्रेंड बनाया था।
माना की बहन ने ही करवाई थी दोनों की मुलाकात:माना से पहली मुलाकात में ही सुनील ने बिना देरी किए उन्हें प्रपोज कर दिया था। माना ने भी इस प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया था।
- दोनों अलग-अलग धर्म के थे। इसलिए दोनों के ही पैरेंट्स उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे।
- पैरेंट्स के मना करने के बाद भी दोनों की मोहब्बत में कमी नहीं आई। दोनों ने ही अपने-अपने पैरेंट्स को मनाने की पूरी कोशिश की। और इसमें करीब 9 साल लग गए।
- आखिरकार पैरेंट्स को दोनों के आगे झुकना ही पड़ा और 1991 में दोनों ने शादी की।
- दोनों के दो बच्चे अथिया और अहान शेट्टी हैं। अथिया ने तो बॉलीवुड में कदम रख दिया है वहीं अहान डेब्यू की तैयारी में है। सुनील ने शादी के बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से इंडस्ट्री में कदम रखा था।
इन फिल्मों में किया सुनील ने काम
सुनील ने 'वक्त हमारा है' (1993), 'दिलवाले' (1994), 'मोहरा' (1994), 'गद्दार' (1995), 'सपूत' (1996), 'हेरी फेरी' (2000), 'रिफ्यूजी' (2000) 'धड़कन' (2000), 'ब्लैकमेल' (2005) जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'भारत' और 'हेरा फेरी 3' हैं, जो 2019 में आएंगी।
Comment Now