Friday, 23rd May 2025

राशिफल 09 अगस्त: काम की तारीफ होगी, सम्मान बढ़ेगा

Thu, Aug 9, 2018 7:46 PM

जानिए 9 अगस्त, गुरुवार का राशिफल...

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): जल्‍दबाजी में काम करने की बजाए समझदारी से काम करें तो लाभ का प्रतिशत अच्‍छा रहेगा। निर्णय लेने में कुछ असुविधा हो सकती है। मन प्रसन्‍न रहेगा।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): नौकरी में पदोन्‍नति की संभावना। आपके महत्‍व में वृद्धि। रिश्‍तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। अनुभवों का लाभ ले सकेंगे। ज्ञानवर्धक विषयों में रुचि बढ़ेगी। स्‍नेही स्‍वभाव।

GEMINI (21 मई – 20 जून): जीवनसाथी से मधुरता। रुके काम आसानी से बनेंगे। महत्‍वपूर्ण कार्यों को करने का मन। विरोधी परास्‍त। आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोतरी। संतान से प्रसन्‍नता।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): कानूनी कार्यों में जल्‍दबाजी से बचें। महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर से पहले जांच लें। सुख सुविधा के साधन में कमी संभव। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): परिश्रमपूर्वक अपना काम निकलवा लेंगे। वरिष्‍ठजनों आपकी कुछ बातों से सहमत होंगे। प्रसन्‍नता का वातावरण रहेगा। अनावश्‍यक कार्यों में न उलझें।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): कार्यों को समयानुसार पूर्ण करने से हर्ष। साझेदार से महत्‍व मिलेगा। आय में बढ़ोतरी। परिवार में विचारों का आदान प्रदान करने से हर्ष वृद्धि।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): कार्यप्रणाली में परिवर्तन का मन। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दैनिक कार्य समय पर पूर्ण। धार्मिक कामों पर कुछ व्‍यय से हर्ष। पर्यावरण के कार्यों में रुचि।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): फालतू कामों में न उलझें अन्‍यथा महत्‍वपूर्ण कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। वाहन सुख में कमी। यश प्राप्ति में कमी। कीमती सामान संभालकर रखें।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): मित्रों से अच्‍छा सहयोग मिलेेगा। वित्‍तीय मामलों में गति कुछ कमजोर किंतु आपके प्रयास अच्‍छे रहेंगे। महत्‍वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा संभव।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): वित्‍तीय स्थिरता रहेगी। समय के अनुसार कार्य करना अच्‍छा लगेगा। जीवनसाथी समय की मांग करेगा। छोटी छोटी बातों के लिए स्‍थान पर खास बातों पर ध्‍यान दें।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): मान सम्‍मान में बढ़ोतरी। अच्‍छे विचार रहेंगे। अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी का बोझ कम हो सकता है। अधिकारी वर्ग आपकी बातों पर ध्‍यान देंगे।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन संभव। परिश्रम की अधिकता। स्‍वतंत्र निर्णय लेने में असुविधा। क्रोध को स्‍थान न दें। विनम्रता का भाव बनाए रखें।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery