Saturday, 24th May 2025

पूर्व जासूस को जहर देने का मामला: अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाया, नहीं भेजेगा सैन्य सामान

Thu, Aug 9, 2018 6:24 PM

22 अगस्त से लागू होगा प्रतिबंध, रूस पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप

- 90 दिन में रूस नहीं माना तो और सख्त होगा प्रतिबंध

 

- रूस को रासायनिक और जैविक हथियारों का इस्तेमाल न करने का वादा करना होगा

वॉशिंगटन. रूस के पूर्व जासूस और उसकी बेटी को इंग्लैंड में जहर देने के मामले में अमेरिका ने कड़ा रुख अपनाया है। उसने रूस पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके तहत तहत अमेरिका रूस को सेना के काम आने वाले तकनीकी सामान के निर्यात पर रोक लगाएगा। प्रतिबंध 22 अगस्त से लागू होगा। इसके 90 दिन के अंदर रूस को रासायनिक और जैविक हथियारों का भविष्य में इस्तेमाल नहीं करने का वादा करना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो उस पर आगे और प्रतिबंध लगाए जाएंगे। 

अमेरिका का कहना है कि रूस पर 1991 के रासायनिक और जैविक हथियार नियंत्रण और युद्ध उन्मूलन नियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। रूस के पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया 2010 से इंग्लैंड में रह रहे थे। दोनों चार मार्च को विल्टशर के सेल्सबरी सिटी सेंटर के बाहर बेहोश मिले। उन्हें जहर देने की पुष्टि हुई थी। अप्रैल में यूलिया को और मई में सर्गेई को अस्पताल से छुट्टी मिली।

रूस ने कहा- हमारे खिलाफ कोई सबूत नहीं : संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि दिमित्री पोलियंस्की ने कहा, "सबूत और तर्क बगैर हम पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यहां सिर्फ एक ही नियम है। सारे आरोप रूस पर लगा दो। वहीं, ब्रिटेन ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत किया।"

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery