बर्मिंघम. इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट में जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने दूसरी पारी में 36 ओवर में 5 विकेट खोकर 110 रन बना लिए। जीत के लिए अभी उसे 84 रन की और जरूरत है। कप्तान विराट कोहली 43 और दिनेश कार्तिक 18 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से मुरली विजय 6 और अंजिक्य रहाणे 2, जबकि शिखर धवन, लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन 13-13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2, बेन स्टोक्स, सैम कुरेन और जेम्स एंडरसन ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले इंग्लैंड की दूसरी पारी में सैम कुरेन टॉप स्कोरर रहे। 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कुरेन ने 65 गेंद में 63 रन बनाए। उन्होंने 54 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 8वें विकेट के लिए आदिल रशीद के साथ मिलकर 48 रन जोड़े। भारत की ओर से इशांत शर्मा ने 5, रविचंद्रन अश्विन ने 3 और उमेश यादव ने 2 विकेट लिए। इंग्लैंड ने मैच के पहले दिन बुधवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। उसकी पहली पारी 287 रन पर ऑलआउट हुई। भारत ने पहली पारी में 274 रन बनाए।
इंग्लैंड में एक टेस्ट में 300 से ज्यादा गेंदें खेलने वाले विराट तीसरे भारतीय कप्तानः विराट कोहली इस टेस्ट में अब तक 301 गेंदें खेल चुके हैं। इंग्लैंड में भारतीय कप्तान द्वारा किसी एक टेस्ट में गेंदें खेलने के मामले में वे तीसरे नंबर पर हैं। मंसूर अली खान पटौदी पहले और सौरव गांगुली दूसरे नंबर पर हैं। पटौदी ने 1967 में लीड्स में हुए मैच में 554, जबकि गांगुली ने 2002 में नॉटिंघम में 308 गेंदें खेलीं थीं।
इशांत ने 5 गेंद में 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजाः इंग्लैंड की दूसरी पारी में इशांत शर्मा ने एक ओवर में 3 विकेट लिए। लंच से पहले 31वें ओवर में उन्होंने दूसरी गेंद पर बेयरस्टो, चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स को आउट किया। इसके बाद लंच हो गया। लंच के बाद ओवर की आखिरी गेंद पर इशांत ने बटलर का विकेट लिया। इशांत एजबस्टन के इस मैदान में एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले कपिल देव (1979 में 5/146) और चेतन शर्मा (1986 में 6/58) अपने नाम यह उपलब्धि कर चुके हैं।
इशांत 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले 9वें भारतीयः इशांत के टेस्ट में 244 विकेट हो गए हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले, कपिल देव, हरभजन सिंह, रविचंद्रन अश्विन, जहीर खान, बिशन सिंह बेदी, बीएस चंद्रशेखर और जवागल श्रीनाथ टेस्ट में 200 से ज्यादा विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि इस सूची में इशांत के अलावा अश्विन ही हैं, जो मौजूदा समय में खेल रहे हैं।
अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा बार लिए मैच में 5 और 10 से ज्यादा विकेट
खिलाड़ी | मैच | विकेट | पारी में बेस्ट | मैच में बेस्ट | मैच में 5 विकेट | मैच में 10 विकेट |
अनिल कुंबले | 132 | 619 | 10/74 | 14/149 | 35 | 8 |
कपिल देव | 131 | 434 | 9/83 | 11/146 | 23 | 2 |
हरभजन सिंह | 103 | 417 | 8/84 | 15/217 | 25 | 5 |
रविचंद्रन अश्विन | 59* | 323 | 7/59 | 13/140 | 26 | 7 |
जहीर खान | 92 | 311 | 7/87 | 10/149 | 11 | 1 |
बिशन सिंह बेदी | 67 | 266 | 7/98 | 10/194 | 14 | 1 |
इशांत शर्मा | 83* | 244 | 7/74 | 10/108 | 08 | 1 |
बीएस चंद्रशेखर | 58 | 242 | 8/79 | 12/104 | 16 | 2 |
जवागल श्रीनाथ | 67 | 236 | 8/86 | 13/132 | 10 | 1 |
* मैच खेल रहे
कुरेन अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के चौथे सबसे युवा क्रिकेटरः सैम कुरेन ने गुरुवार को टेस्ट में 4 विकेट लिए थे। वे ऐसा करने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा क्रिकेटर बने। शुक्रवार को कुरेन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। 20 साल 61 दिन के कुरेन ने जैसे ही अपना 50वां रन पूरा किया, वे सबसे कम उम्र में अर्धशतक जमाने वाले इंग्लैंड के चौथे बल्लेबाज बन गए। इंग्लैंड के लिए डेनिस कैम्पटन, जैक क्रोफोर्ड और हसीब हमीद उनसे कम उम्र में अर्धशतक जमा चुके हैं।
स्कोर बोर्डः भारत दूसरी पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
मुरली विजय एलबीडब्ल्यू स्टुअर्ट ब्रॉड | 06 | 17 | 0 | 0 |
शिखर धवन कै. जॉनी बेयरस्टो बो. ब्रॉड | 13 | 24 | 1 | 0 |
लोकेश राहुल कै. जॉनी बेयरस्टो बो. बेन स्टोक्स | 13 | 24 | 2 | 0 |
विराट कोहली* | 43 | 76 | 3 | 0 |
अंजिक्य रहाणे कै. जॉनी बेयरस्टो बो. सैम कुरेन | 02 | 16 | 0 |
0 |
रविचंद्रन अश्विन कै. जॉनी बेयरस्टो बो. जेम्स एंडरसन | 13 | 15 | 3 | 0 |
दिनेश कार्तिक* | 18 | 44 | 2 | 0 |
एक्स्ट्राः 2, ओवरः 36, स्कोरः 110/5
विकेट पतनः 1-19, 2-22, 3-46, 4-63, 5-78
गेंदबाजीः जेम्स एंडरसन 11-2-33-1, स्टुअर्ट ब्रॉड 9-1-29-2, बेन स्टोक्स 10-1-25-1, सैम कुरेन 5-0-17-1, आदिल रशीद 1-0-4-0
स्कोर बोर्डः इंग्लैंड दूसरी पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
एलिस्टर कुक बो. रविचंद्रन अश्विन | 00 | 14 | 0 | 0 |
किटोन जेनिंग्स कै. राहुल बो अश्विन | 08 | 18 | 1 | 0 |
जो रूट कै. लोकेश राहुल बो. अश्विन | 14 | 35 | 1 | 0 |
डेविड मलान कै. अंजिक्य रहाणे बो. इशांत शर्मा | 20 | 64 | 2 | 0 |
जॉनी बेयरस्टो कै. शिखर धवन बो. इशांत शर्मा | 28 | 40 | 5 | 0 |
बेन स्टोक्स कै. विराट कोहली बो. इशांत शर्मा | 06 | 13 | 0 | 0 |
जोस बटलर कै कार्तिक बो. इशांत शर्मा | 01 | 01 | 0 | 0 |
सैम कुरेन कै. दिनेश कार्तिक बो. उमेश यादव | 63 | 65 | 9 | 2 |
आदिल रशीद बो. उमेश यादव | 16 | 40 | 1 | 0 |
स्टुअर्ट ब्रॉड कै. शिखर धवन बो. इशांत शर्मा | 11 | 28 | 0 | 0 |
जेम्स एंडरसन | 00 | 00 | 0 | 0 |
एक्स्ट्राः 13, ओवरः 53, स्कोरः 180/10
विकेट पतनः 1/9, 2/18, 3/39, 4/70, 5/85, 6/86, 7/87, 8/135, 9/176, 10/180
गेंदबाजीः मोहम्मद शमी 12-2-38-0, रविचंद्रन अश्विन 21-4-59-3, इशांत शर्मा 13-0-51-5, उमेश यादव 7-1-20-2
स्कोर बोर्डः भारत पहली पारी
बल्लेबाज |
रन | गेंद | 4s | 6s |
मुरली विजय एलबीडब्ल्यू बो. सैम कुरेन | 20 | 45 | 4 | 0 |
शिखर धवन कै. डेविड मलान बो. सैम कुरेन | 26 | 46 | 3 | 0 |
लोकेश राहुल बो. सैम कुरेन | 04 | 02 | 1 | 0 |
विराट कोहली कै. स्टुअर्ट ब्रॉड बो. आदिल रशीद | 149 | 225 | 22 | 0 |
अंजिक्य रहाणे कै. किटोन जेनिंग्स बो. बेन स्टोक्स | 15 | 34 | 1 | 0 |
दिनेश कार्तिक बो. बेन स्टोक्स | 00 | 04 | 0 | 0 |
हार्दिक पंड्या एलबीडब्ल्यू सैम कुरेन | 22 | 52 | 3 | 0 |
रविचंद्रन अश्विन बो. जेम्स एंडरसन | 06 | 07 | 1 | 0 |
मोहम्मद शमी कै. डेविड मलान बो. जेम्स एंडरसन | 02 | 04 | 0 | 0 |
इशांत शर्मा एलबीडब्ल्यू आदिल रशीद | 05 | 16 | 0 |
0 |
उमेश यादव नाबाद | 01 | 16 | 0 | 0 |
एक्स्ट्राः 20, ओवरः 76, स्कोरः 274
विकेट पतनः 1/50, 2/54, 3/59, 4/100, 5/100, 6/148, 7/169, 8/182, 9/217, 10/274
गेंदबाजीः जेम्स एंडरसन 22-7-41-2, स्टुअर्ट ब्रॉड 10-2-40-0, सैम कुरेन 17-1-74-4, आदिल रशीद 8-0-31-2, बेन स्टोक्स 19-4-73-2
स्कोर बोर्डः इंग्लैंड पहली पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
एलिएस्टर कुक बो. अश्विन | 13 | 28 | 2 | 00 |
किटोन जेनिंग्स बो. शमी | 42 | 98 | 4 | 00 |
Comment Now