Friday, 23rd May 2025

मासिक राशिफल: सूर्य की करें आराधना, अगस्त में होगा सब शुभ

Wed, Aug 1, 2018 7:31 PM

पं‍डित विशाल दयानंद शास्‍त्री

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): यह माह सम्मान वाला रहेगा। राजनीति वालों को विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार-कृषि लाभ देगी। इस माह में स्वास्थ्य से संबंधित चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भी तरह की सर्दी, जुखाम खांसी या पैरों में जोड़ों का दर्द इत्यादि की संभावनाएं बन सकती हैं। आप अपना ख्याल रखें और सतर्क रहें। घर परिवार के सहयोग से आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कामकाज के क्षेत्रों में परिवार जनों का सहयोग मिल सकता है। आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकते हैं। यज्ञ अनुष्ठान के साथ साथ मांगलिक कार्य भी होने की संभावना है। नौकरी में उन्नति होगी। ‍विद्यार्थी वर्ग को अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार से सुख प्राप्त होगा। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): माह स्थान परिवर्तन वाला हो सकता है। इससे लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां शुभ रहने की संभावना है। परंतु कमर के निचले हिस्‍से में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मूत्राशय से संबंधित या कफ, खांसी, बुखार इत्यादि की समस्या देखने को मिल सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो सहयोगियों से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारी से संपर्क अच्छा होने से जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। इस माह में गाड़ी या घर प्राप्त होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई लिखाई में स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। मन एकाग्रचित न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। कृषक वर्ग को लाभ मिलेगा। विद्यार्थी को नए रास्ते मिलेंगे। पत्‍नी को कष्ट रहेगा। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप लाभप्रद है।

GEMINI (21 मई – 20 जून): माह सामान्य रहेगा। व्यापार सामान्य लाभ देगा। कृषि ठीक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की कोई गंभीर समस्या नहीं बनती। पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। समय से उपचार कराना और सतर्क रहना लाभदायक हो सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि एवं संतान सुख प्राप्त होने के संकेत बनते हैं। धन अचल संपत्ति की दृष्टि से उन्नति दायक हो सकता है। मंगल उच्च राशि में संचरण कर रहा है । आप नौकरी करते हैं तो आपके कार्यक्षेत्र में अच्छी उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको पूर्ण जिम्मेदारी के साथ पद पोजीशन प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। अधिकारी वर्ग से तनाव उत्पन्न हो सकता है। उच्च अधिकारी से अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास बेहतर फलदायक हो सकता है। नौकरी में अधिकारी से परेशानी आ सकती है। पत्नी पक्ष से विरोध हो सकता है। कार्य में मन नहीं लगेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। श्रीराम रक्षास्तोत्र का पाठ लाभदायक रहेगा।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): माह धार्मिक लाभ वाला रहेगा। नए वाहन के योग हैं। व्यापार-कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। छोटी मोटी परेशानियां अक्सर देखने को मिल सकती हैं। गुप्त रोगों की शिकायत हो सकती है। कफ फेफड़े इत्यादि की समस्या हो सकती है। कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी कामयाबी मिल सकती है। अर्थ लाभ अच्छा हो सकता है। शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है जो करियर की दृष्टि से आर्थिक लाभ का योग अच्छा बनाता है। माह के उत्तरार्द्ध में स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। पत्नी पक्ष से लाभ मिलेगा। नए कार्य के रास्ते खुलेंगे। रिश्तेदारी में सम्मान बढ़ेगा। गायत्री मंत्र का जाप लाभप्रद रहेगा।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): माह मध्यम रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। कृषि ठीक रहेगी एवं व्यापार मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी बड़ी समस्या उत्पन्न होने की संभावना नहीं है। सर्दी, जुखाम, बुखार इत्यादि देखने को मिल सकता है। सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। किसी भी कार्य को साहस और पराक्रम के साथ अपनी स्वेच्छा से करने का प्रयास करते हैं। इसलिए आपको अपने कार्यों में अच्छी कामयाबी प्राप्त होने की संभावना रहती है। जाने अनजाने में आपसे गलती हो जाती है जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य को करते समय संयम बरतें। नौकरी वालों को साथी वर्ग से परेशानी आ सकती है। बहन के परिवार से लाभ मिलेगा। सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): माह सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य में वृद्धि होगी। व्यापार एवं कृषि सामान्य लाभ देंगे। परिवार का सहयोग मिलने से अच्छी कार्य योजनाओं का विस्तार किया जा सकता है। आपसी सामंजस्य से हर तरह की मुश्किलों को दूर किया जा सकता है। घर परिवार में आपसी सामंजस्य बेहतर होने से भाग्य उन्नति अच्छी हो सकती है। जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे उस काम में अच्छी कामयाबी मिल सकती है। गुरु तुला राशि में गोचर कर रहा है। आर्थिक लाभ के अवसर हो सकते हैं। अर्थ लाभ की दृष्टि से किए गए कार्यों से सफलता की संभावना बन रही है। शुरुआती दौर में थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। धैर्य रखने से अच्छी कामयाबी मिलती है। नौकरी में तकलीफ आ सकती है। निवास की समस्या रहेगी। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

 

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि में संतुष्ट वाला लाभ नहीं मिलेगा। पेट से संबंधित इन्फेक्शन होने की संभावना है। इसके अलावा आपको कफ, खांसी से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकते हैं। उत्तरार्द्ध में कुछ मांगलिक कार्य भी हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिससे मन अशांत रह सकता है। कुटुंब से विवाद-विरोध हो सकता है। शारीरिक-मानसिक तनाव रहेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन क्रय के योग हैं। शारीरिक रूप से परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। यदि आप वाहन का प्रयोग करते हैं तो सावधानी रखें। किसी भी तरह की चोट इत्यादि की संभावना है। जिससे शारीरिक परेशानियां उत्पन्न होने के साथ साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से परेशानी हो सकती है। मंगल केतु के साथ मकर राशि में संचरण कर रहा है। आर्थिक नुकसान की संभावना बन रही है। करियर को लेकर लाभ होने वाला है। व्यापार-कृषि में लाभ मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं। यात्रा में लाभ मिलेगा। शंकरजी की पूजा, आराधना लाभप्रद रहेगी।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): माह नौकरी में पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार के लाभ में कमी रहेगी। कृषि ठीक रहेगी। स्वास्थ्य से संबंधित चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। सर्दी, जुखाम, खांसी या पैरों में जोड़ों का दर्द इत्यादि की संभावनाएं बन सकती हैं। घर परिवार के सहयोग से आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज के क्षेत्रों में परिवार जनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। यज्ञ, अनुष्ठान के साथ मांगलिक कार्य होने की संभावना है। माता-पिता का सहयोग भी प्राप्त होने का योग है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अच्छी खबर मिलेगी। भगवान श्रीराम की स्तुति करना लाभप्रद रहेगा।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): माह सामान्य रहेगा। नौकरी में ठीक-ठीक माहौल रहेगा। व्यापार एवं भूमि में हानि हो सकती है। आर्थिक उतार चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। काम ज्यादा और लाभ कम इस तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। जितना ज्यादा प्रयास कर कामकाज को अच्छी दिशा देने का प्रयास करेंगे आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ की दृष्टि से किए गए प्रयासों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। धैर्य रखें, परेशान न हों। स्वास्थ्य की दृष्टि से स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। यदा-कदा सामान्य परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। लाभ के साधनों में कमी आ सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। मां से विरोध हो सकता है। शिव-पार्वती की आराधना लाभप्रद रहेगी।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): माह मांगलिक कार्य वाला रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहने वाली हैं। जिस काम को करेंगे उसमें आपको कामयाबी की संभावना पाई जाती है। आर्थिक लाभ की दृष्टि से कार्य योजनाओं को स्थिरता और गंभीरतापूर्वक करने की आवश्यकता है। कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक दृष्टि से आप इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार से विरोध की स्थिति रहेगी। छोटे लोगों से लाभ मिलेगा। व्यापार-कृषि अच्छा लाभ देंगे। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): माह विद्या के क्षेत्र में लाभ वाला रहेगा। व्यापार एवं कृषि लाभ देंगे। नौकरी में अधिकारी से परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता का विषय हो सकता है। किसी न किसी तरह की फोड़े-फुंसी या त्वचा से संबंधित इन्फेक्शन हो सकता है। पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। खानपान पर ध्यान रखना लाभदायक होगा। इन्वेस्टमेंट लाभदायक हो सकता है। अचल संपत्ति या गाड़ी घर की प्राप्ति के लिए धन का उपयोग करना नुकसानदायक हो सकता है। उत्तरार्द्ध में स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। कामकाज की दृष्टि से आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी भी तरह के कामकाज को सोच-समझकर करने का प्रयास करें। धन अधिक खर्च होगा। देवी मंत्र का जप या देवी आराधना लाभप्रद रहेगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery