नई दिल्ली। महिला हॉकी विश्व कप में मंगलवार को इंडिया की टीम ने इटली को हरा दिया है। भारतीय टीम ने इटली को 3-0 से पराजित करके र्क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
अब भारत का मुकाबला आयरलैंड से होगा। भारतीय टीम की जीत में लालरेमसियामी, वंदना कटारिया और नेहा गोयल की अहम भूमिका रही। इन खिलाडि़यों ने गोल किए।
मालूम हो कि इंग्लैंड में आयोजित हो रही इस स्पर्धा का यह नॉक आउट मुकाबला था। दोनों टीमों ने एग्रेसिव शुरुआत की थी। मैच के अंत में भारत ने इटली को हराकर र्क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
Comment Now