Saturday, 24th May 2025

इंडोनेशिया: बाली में 6.4 तीव्रता का भूकंप, 14 की मौत; लगातार आए 60 झटकों से 1000 इमारतें तबाह

Mon, Jul 30, 2018 5:22 PM

बाली में स्थित लोम्बोक द्वीप भूकंप का केंद्र था। यह इंडोनेशिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है

बाली.   इंडोनेशिया के बाली में रविवार सुबह 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, झटकों की वजह से कई इमारतें तबाह हो गईं। इनमें दबकर एक पर्यटक समेत 14 लोगों की मौत हो गई। 162 लोग जख्मी हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा है कि भूकंप का केंद्र पूर्वी लोम्बोक था। एक बड़े भूकंप के बाद करीब 60 झटकों की वजहों से कई मिनट तक धरती हिलती रही, 1000 इमारतें तबाह हो गईं।

 

शहर की आपदा प्रबंधन संस्था के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो का कहना है कि घायलों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अब संस्था का ध्यान लोगों को सही-सलामत निकालने पर है। पूर्वो ने भूकंप के बाद के हालात की तस्वीरें ट्विटर पर भी पोस्ट कीं। लोम्बोक में एक शख्स ने न्यूज एजेंसी को बताया कि भूकंप काफी तेज था। सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके की बिजली भी अचानक कट गई। 

 

इंडोनेशिया में बना रहता है खतरा : इंडोनेशिया आमतौर पर भूकंपों की वजह से खतरे के निशान पर रहता है। यहां ज्वालामुखी और समुद्री गतिविधियों का असर लोगों पर पड़ता है। लोगों को स्थिति के हिसाब से अलर्ट रहने के लिए कहा जाता है। दुनिया के आधे से ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी उसी रिंग ऑफ फायर में मौजूद हैं, जिसमें इंडोनेशिया आता है। इससे पहले 2016 में सुमात्रा द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ा था। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery