- करुणानिधि से मिलने उपराष्ट्रपति, राज्यपाल पहुंचे
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सारे कार्यक्रम रद्द किए
चेन्नई. द्रमुक प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि पिछले तीन दिन से आईसीयू मे भर्ती हैं। रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी हालत में सुधार अाया और अब वे स्थिर हैं। कावेरी अस्पताल ने रात 9.50 पर बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की। करुणानिधि के हजारों समर्थक अस्पताल के बाहर इकट्ठा हैं। रविवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडूतमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुराेहित के साथ करुणानिधि का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। वहीं, मुख्यमंत्री ई. पलानीसामी ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे रात को सलेम से चेन्नई पहुंचे।
94 साल के करुणानिधि पिछले दो साल से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। गुरुवार को यूरिन इंफेक्शन के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें कावेरी अस्पताल लाया गया। शनिवार कोशनिवार को उनका ब्लड प्रेशर भी कम हो गया था। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। करुणानिधि के परिवार ने रविवार को उनकी एक तस्वीर भी जारी की।
Comment Now