Friday, 18th July 2025

गिरफ्तारी देने दिग्विजय का पैदल मार्च शुरू, टीटी नगर इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

Thu, Jul 26, 2018 7:59 PM

भोपाल। सीएम द्वारा देशद्रोही बताने वाले मामले में गिरफ्तारी देने के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए टीटी नगर थाने के लिए निकले हैं। दिग्विजय सिंह का ये पैदल मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर टीटी नगर थाने तक रहेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह राज्य को देशद्रोही कहे जाने से नाराज होकर गिरफ्तारी देने का फैसला किया।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में सीएम को पत्र भी लिखा था। उन्होंने लिखा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उन्हें देशद्रोही मानते हैं लेकिन जहां तक उन्हें पता है उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसकी वजह से संवैधानिक पद पर विराजमान मुख्यमंत्री की नजरों में वे देशद्रोही की श्रेणी में आए। दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि सीएम के पास उनके देशद्रोही होने के जो भी सबूत हैं उन्हें वो प्रशासन को सौंप दें ताकि उनकी गिरफ्तारी हो सके। इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह गिरफ्तारी दे रहे हैं।

हजारों समर्थक जुटे

 

दिग्विजय सिंह ने पहले से गिरफ्तारी देने की घोषणा कर दी थी। वे तमिलनाडु एक्सप्रसे से भोपाल पहुंचे। वहां से सीधे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। गिरफ्तारी कार्यक्रम के काफी पहले से ही हजारों की संख्या में दिग्विजय समर्थक नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए। दरअसल इस कार्यक्रम को दिग्विजय सिंह के शक्ति प्रदर्शन के रुप में भी देखा जा रहा है।

इधर गिरफ्तारी को लेकर भोपाल में प्रशासन ने टीटी नगर इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया है। जगह-जगह बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं। भारी पुलिस तैनात किया गया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery