Monday, 26th May 2025

सेंसेक्स पहली बार 37000 के पार, निफ्टी भी अब तक के सबसे उच्च स्तर 11179 पर पहुंचा

Thu, Jul 26, 2018 7:07 PM

2018 में अब तक सेंसेक्स 8% से ज्यादा चढ़ा
एशियाई बाजारों में इस साल सेंसेक्स का सबसे अच्छा प्रदर्शन

मुंबई. सेंसेक्स पहली बार 37,000 के पार पहुंच गया। गुरुवार को ओपनिंग 36,928.38 के रिकॉर्ड स्तर पर हुई। कारोबार के दौरान इसने 37,026.18 का उच्च स्तर छू लिया। गुरुवार को लगातार चौथे दिन सेंसेक्स ने नए रिकॉर्ड बनाए। इस महीने सेंसेक्स का ये छठा रिकॉर्ड हाई है। इसने 12 जुलाई को 36,699.53 तक पहुंचकर 29 जनवरी का सबसे उच्च स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा था। उस दिन ये 36,443.98 तक चढ़ा था। निफ्टी भी अब तक के सबसे उच्च स्तर 11,179.60 तक पहुंच गया। इंट्रा-डे में इसका पिछला रिकॉर्ड उच्च स्तर 11,171 है, जो इसने इसी साल 29 जनवरी को छुआ था।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी से बाजार में तेजी आई। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.54% तक बढ़त दर्ज की गई। स्मॉलकैप इंडेक्स 0.28% उछला। बीएसई के 19 में से 15 सेक्टर इंडेक्स बढ़त में कारोबार करते नजर आए। बीएसई में लिस्टेड 5,000 में से 1,540 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। निफ्टी के मिडकैप-100 इंडेक्स में 0.19% उछाल आया। एसबीआई के शेयर में 2% से ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, आईटीसी और अडानी पोर्ट्स के शेयर 1% से ज्यादा चढ़े।

बाजार में तेजी की वजह : घरेलू और विदेशी निवेशक पिछले कुछ दिन से लगातार खरीदारी कर रहे हैं। टीसीएस और एसीसी समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इससे बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है। जुलाई फ्यूचर एंड ऑप्शन सीरीज की गुरुवार को एक्सपायरी है। इससे पहले निवेशकों ने सौदे आगे बढ़ाए हैं। दूसरे एशियाई बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 172.16 अंक चढ़कर 25,414.10 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट की क्लोजिंग 1.2% ऊपर 7,932.24 के सबसे उच्च स्तर पर हुई।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery