Monday, 26th May 2025

कंपाला: संसद में बोले पीएम मोदी- अफ्रीका का मोती है युगांडा, सबसे अहम साझीदार बनेगा

Wed, Jul 25, 2018 9:21 PM

कंपाला। तीन देशों की अफ्रीका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज युगांडा की संसद को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, "युगांडा अफ्रीका का मोती है। इस धरती पर खजानों को भरमार है और समृद्ध संस्कृति इसके इतिहास को और सुनहरा बनाती है।"

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने युगांडा की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि, "युगांडा और भारत के रिश्ते बहुत पुराने हैं। फिर चाहें पुराने समुद्री यातायात की बात हो या फिर आजादी की लड़ाई। ये नए युग की शुरुआत है और नई उम्मीदें हैं। दोनों देशों की युवा आबादी एक-दूसरे को जोड़ने का काम करेगी।"

पीएम मोदी ने युगांडा की संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि, "जिंजा की पवित्र भूमि पर, जहां गांधीजी की प्रतिमा खड़ी है। वहां हम गांधी हैरीटेज सेंटर बनाएंगे। जैसे-जैसे हम गांधीजी की 150वीं जयंती के करीब पहुंच रहे हैं। उनके लिए इससे बड़ी श्रद्धांजलि कुछ नहीं हो सकती कि उनकी याद में एक ऐसा सेंटर बनाया जाए जो गांधीजी के मिशन में अफ्रीका की भूमिका को बताएगा।"

पीएम मोदी ने कहा कि, "भारत के लिए, आजादी की लड़ाई के मूल्य केवल देश तक ही सीमित नहीं रहे। ये पूरी दुनिया में समानता, आजादी और बराबरी की लड़ाई में साझेदार बने हैं और सबसे ज्यादा अफ्रीका में ही इसका इस्तेमाल हुआ। भारत को इस बात पर गर्व पर अफ्रीका के हम साझीदार हैं। अफ्रीकी महाद्वीप में युगांडा हमारा सबसे अहम साझीदार होगा। कल ही मैंने युगांडा में बिजली व्यवस्था के लिए 141 मिलियन डॉलर और खेती, डेयरी प्रोडक्शन के लिए 64 मिलियन डॉलर की मदद देने का ऐलान किया था।"

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery