भिलाई।कुम्हारी थाना क्षेत्र में 7 साल की बच्ची से 13 वर्षीय एक किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी किशोर पड़ोस में रही रहता है और घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहलाकर अपने साथ ले गया। इस पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिसके बाद किशोर भाग निकला। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद सोमवार देर शाम आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।
- जानकारी के मुताबिक, खदानपारा निवासी 7 वर्षीया बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं और काम के चलते दिनभर बाहर रहते हैं। घटना करीब तीन दिन पुरानी है। घर में कोई नहीं था और बच्ची बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर पहुंचा।
- वह बच्ची को बहलाकर अपने पास बुलाया और फिर हाथ पकड़कर मोहल्ले में ही बनी एक टूटी सी झोपड़ी में ले गया। वहां पर उसने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस पर बच्ची ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला पहुंची। उसे देखकर किशोर भाग निकला।
- महिला उस बच्ची को उठाकर अपने घर ले गई। शाम होते ही बच्ची के माता पिता घर पहुंचे तो जानकारी लगी कि बच्ची के साथ पड़ोस के बच्चे में दुष्कर्म करने की कोशिश की है। पहले तो संकोच के चलते परिजन चुप हो गए, लेकिन फिर सबके समझाने पर तीन दिन बाद मामला दर्ज कराया।
Comment Now