बॉलीवुड डेस्क। 70 करोड़ में बनी 'धड़क' चार दिन में बॉक्सऑफिस पर 39.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। 20 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन 5.52 करोड़ रुपए रहा हालांकि अन्य दिनों के मुकाबले ये कम रहा और फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दी। तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी और लिखा, 'धड़क ने मुश्किल मंडे टेस्ट पास कर लिया है। अब एक हफ्ते में 53 करोड़ रुपए के कलेक्शन पर रहेंगी।'
ये है चार दिन का कलेक्शन (रुपए)
शुक्रवार 8. 71 करोड़
शनिवार 11.04 करोड़
रविवार 13.92 करोड़
सोमवार 5.52 करोड़
इंडिया में टोटल कलेक्शन: 39.10 करोड़
वर्ल्डवाइड कमाई रही 9 करोड़ रुपए: फिल्म ने UAE, नॉर्थ अमेरिका, पाकिस्तान,यूके और आयरलैंड सहित अन्य देशों में तकरीबन 9.09 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 48.28 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।
इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म ने 8.71 रुपए का कलेक्शन करके बड़ी ओपनिंग की थी। करण जौहर ने अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियोज के तले इस फिल्म को दर्शकों के सामने नए तरीके से पेश करने की कोशिश की है।
-ओवर ऑल 2791 स्क्रीन पर रिलीज हुई 'धड़क' मराठी रीजनल मूवी 'सैराट' की रीमेक है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ कलेक्शन किया था।
Comment Now