Friday, 23rd May 2025

कुत्ते के जबड़े से छूटी दूधमुंही कुएं में गिरी, मां ने कूदकर बचाई जान

Sat, Jul 21, 2018 5:30 PM

पानी भरकर महिला लाैटी तो देखा कुत्ता जबड़े में पकड़कर बच्ची को ले जा रहा है

बिर्रा-चांपा (छत्तीसगढ़).कुत्ते की मुंह से छूटकर कुएं में गिरी एक महीने की मासूम को बचाने के लिए मां कुएं में कूद गई। बाद में पड़ोसियों की मदद से बच्ची को बचा लिया गया। मामला ग्राम पंचायत बोरसी का है। बोरसी निवासी रामगोपाल चंद्रा के बेटा हितेश चन्द्रा 34 वर्ष शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के करीब घर की बाड़ी में सब्जी तोड़ने गया था। घर में उसकी पत्नी अपनी माहभर की दूधमुंही बच्ची को आंगन में रखी खाट पर सुलाकर हैंडपंप से पानी भरने गई थी। जब वापस लौटी तो देखा कपड़े में लिपटी मासूम को कुत्ता जबड़े में पकड़कर भाग रहा था।

महिला जोर से चिल्लाते हुए कुत्ते के पीछे दौड़ी। भागते समय कुत्ते के मुंह से बच्ची छिटककर एक कुएं में जा गिरी। इसे देखकर मां ने भी कुएं में छलांग लगा दी। जानकारी लगते ही वहां पड़ोसी भी पहुंच गए और मां और बच्ची को बाहर निकाला।

अस्पताल में कराया भर्ती, बच्चा स्वस्थ :परिजन ने बच्ची को जांजगीर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को स्वास्थ्य बताया। इधर, जानकारी होने पर बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की। जानकारी लेने के बाद पुलिस लौट गई।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery