Monday, 26th May 2025

एक ट्रिलियन डॉलर की रेस: एपल के करीब आई अमेजन, मार्केट कैप 902 अरब डॉलर; एपल से 33 अरब डॉलर पीछे

Thu, Jul 19, 2018 8:21 PM

- एक ट्रिलियन डॉलर यानी 68 लाख करोड़ रुपए
- अमेजन के आईपीओ की प्राइस 18 डॉलर थी, शेयर का मौजूदा रेट 1,858 डॉलर
- शेयर में उछाल आने से सीईओ बेजोस हाल ही में आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर शख्स भी बने​

सैन फ्रांसिस्को. दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का मार्केट कैप बुधवार को पहली बार 900 अरब डॉलर के पार चला गया। एनुअल प्राइम डे सेल में कंपनी की बिक्री 10 करोड़ डॉलर यानी 680 करोड़ रुपए रही। इस ऐलान के बाद अमेजन के शेयर में तेजी आ गई। कंपनी के शेयर 1,858.88 डॉलर तक पहुंचे और मार्केट कैप बढ़कर 902 अरब डॉलर हो गया।
एपल 935 अरब डॉलर के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी है। यह एक ट्रिलियन डॉलर यानी 68 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन वाली दुनिया की पहली कंपनी बनने के करीब है। लेकिन अमेजन का बाजार पूंजीकरण जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे लग रहा है कि वो एपल से पहले ही 1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के आंकड़े को छू लेगी। अमेजन और एपल के मार्केट कैप में अभी सिर्फ 33 अरब डॉलर का फासला रह गया है। पिछले महीने की शुरुआत में दोनों के बीच 159 अरब डॉलर का फर्क था।

5 महीने में कितनी बढ़ी मार्केट वैल्यू?

कंपनी 14 फरवरी को मार्केट कैप 19 जुलाई को मार्केट कैप बढ़ोतरी
अमेजन 702 अरब डॉलर 902 अरब डॉलर 200 अरब डॉलर
एपल 849 अरब डॉलर 935 अरब डॉलर 86 अरब डॉलर

7 महीने में एपल से 5 गुना ज्यादा रिटर्न : 2018 के शुरुआती सात महीनों में अमेजन के शेयर में 57% से ज्यादा तेजी आई, जबकि एपल का शेयर सिर्फ 12% चढ़ा है। अमेजन ने इस साल फरवरी में माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ा और अब वह तेजी से एपल के करीब आ रही है। अमेजन 26 जुलाई को अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों का ऐलान करेगी। नतीजे घोषित करने के बाद अमेजन का शेयर चढ़ता है तो मार्केट कैप में और इजाफा हो सकता है।

21 साल में अमेजन ने 1,23,000% रिटर्न दिया : कंपनी 1997 में अमेरिकी बाजार में लिस्ट हुई। उस वक्त इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) का प्राइस 18 डॉलर था। आईपीओ के जरिए स्टॉक खरीदने वाले निवेशकों के एक शेयर की मौजूदा वैल्यू 22,200 डॉलर हो गई है। तीन बार शेयर स्पिलिट हो चुका है।

अमेजन का रेवेन्यू ग्रोथ एपल से ज्यादा

रेवेन्यू ग्रोथ रेट 2013 2014 2015 2016 2017
एपल 9.2% 6.9% 27.8% -7.7% 6.3%
अमेजन 21.8% 19.5% 20.2% 27.08% 30.7%

पेट्रोचाइना सिर्फ एक दिन के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर पर थी : 2007 में पेट्रोचाइना कंपनी ने 1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप का आंकड़ा छुआ था। तब शंघाई के शेयर बाजार में उसके शेयर्स में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई। लेकिन एक ही दिन में कंपनी की मार्केट कैप नीचे आ गई। मार्च 2008 तक वह 500 अरब डॉलर पर रह गई। फिलहाल अलीबाबा से भी पीछे है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery