Monday, 26th May 2025

मॉब लिंचिंग पर बोले गृह मंत्री- हिंसा रोकना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी

Thu, Jul 19, 2018 7:02 PM

नई दिल्ली। देश में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं का मुद्दा संसद में भी उछला। मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया था। इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी संसद में बयान दिया है।

गृह मंत्री ने कहा कि, "भीड़ की हिंसा की सरकार कड़ी निंदा करती है। भीड़तंत्र की हिंसा वाकई चिंता की बात है। हालांकि हिंसा रोकना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज को रोकने के लिए भी काम करना चाहिए। इस मामले में केंद्र सरकार ने 2016 में भी एक बार एडवाइजरी जारी की थी। कई बार राज्य सरकारों को ऐसी घटनाओं को लेकर निर्देश जारी किए गए थे।"

राजनाथ सिंह यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि, "ये बात सच है कि देश में कई जगह मॉब लिंचिंग की घटनाएं हुई हैं। जहां भी इस तरह की वारदातेंं हुई हैं, वहां के मुख्यमंत्री से मैंने खुद बात की है। वैसे भी इस तरह की हिंसा को रोकना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। वहीं उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अफवाह रोकने के लिए पहल करे।"

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery