Saturday, 24th May 2025

जेफ बेजोस बने दुनिया में अब तक के सबसे अमीर शख्स

Tue, Jul 17, 2018 5:56 PM

नई दिल्ली। दुनिया में वैसे तो कई अरब और खरबपति हैं लेकिन इनमें भी सबसे अमीर कौन है? जवाब है अमेजन कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस। उनकी अमीरी का स्तर यह है कि वो आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। बेजोस 1982 से लेकर अब तक के दुनिया के इतिहास में सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं। उनकी कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। ये आकंडें ब्लूमबर्ग इंडेक्स की रिपोर्ट में सामने आए हैं।

दूसरे स्थान पर रहे बिल गेट्स:

अगर दूसरे पायदान की बात करें तो इस पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स हैं। उनकी संपत्ति 55 अरब डॉलर है। आपको बता दें कि बिल गेट्स ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को दान दिया था। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो उनकी संपत्ति भी 150 अरब डॉलर से ज्यादा होती। वहीं, 89 अरब डॉलर संपत्ति के साथ वारेन बफेट तीसरे स्थान पर हैं।

जानें क्यों बढ़ी जेफ बेजोस की संपत्ति:

दरअसल, अमजेन प्राइम डे सेल में हो रही जबरदस्त आमदनी से बेजोस की संपत्ति में इजाफा हुआ है। कंपनी के शेयर की कीमत 1,825.73 डॉलर तक पहुंच गई है। अगर, आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कंपनी के शेयर की कीमत साल 2018 में 56 फीसद तक बढ़ी रही है। इसी के चलते जेफ बेजोस की संपत्ति 150.8 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की कुल जितनी संपत्ति है इससे ज्यादा जेफ बेजोस की एक साल में संपत्ति बढ़ी है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है और जेफ बेजोस की संपत्ति एक साल में 52 अरब डॉलर बढ़ी है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery