Thursday, 22nd May 2025

कर्क राशि में हुआ सूर्य का प्रवेश, जानें कैसा बीतेगा आपका महीना

Tue, Jul 17, 2018 5:50 PM

मल्टीमीडिया डेस्क। 16 जुलाई 2018 सोमवार को 22.42 बजे सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश हो गया है। वह 17 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। नव ग्रहों में राजा सूर्य कुंडली में शुभ भाव में हो, तो वह व्यक्ति अपने जीवन में मान-सम्मान, सफलता और उच्च पद को प्राप्त करता है। सूर्य के मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर होने से सभी 12 राशियों पर क्या असर दिखेगा। आइए जानते हैं।

मेष

इस राशि के लिए सूर्य चौथे भाव में होने से घर-परिवार में समस्याएं हो सकती हैं। तनाव बढ़ सकता है। अपने और माता-पिता के स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें। अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं परंतु मानसिक तनाव के कारण कार्य प्रभावित हो सकता है।

वृष

आपके लिए सूर्य तीसरे भाव में रहने से आपका साहस बढ़ेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध स्थापित होंगे। कुल मिलाकर समय अच्छा बीतेगा।

मिथुन

 

आपके लिए सूर्य दूसरे भाव में रहेगा, आपकी वाणी की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र और जीवन साथी की ओर से आपको लाभ मिलने के योग हैं। थोड़ा सोच-विचार कर काम करें।

कर्क

 

सूर्य इसी राशि में आ गया है। आपके व्यवहार के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं। लोगों से प्रेम से बात करें। स्वभाव में अहंकार एवं भाषा में कड़वापन हो सकता है।

सिंह

 

सूर्य बारहवें भाव में होने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। चोट-मोच लगने के योग हैं। कड़ी मेहनत करना पड़ेगी, तभी सफलता मिल सकती है। छोटी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

कन्या

 

आपके लिए सूर्य 11वें भाव में होने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। व्यापार से लाभ होने के योग हैं। संकल्प शक्ति में वृद्धि हो सकती है। शत्रुओं पर विजयी होंगे। कार्य स्थल पर आपको वरिष्ठ कर्मियों का साथ मिलेगा।

तुला

 

इस राशि के लिए सूर्य दशम भाव में रहने वाला है। इस कारण आशा के अनुरूप फल नहीं मिल पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को सावधान रहना होगा। क्षमता से अधिक कार्य करने पर अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक

 

इन लोगों के लिए सूर्य नवम भाव में रहेगा। इस कारण धर्म-कर्म करेंगे तो बेहतर रहेगा, क्योंकि आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। गोचर की अवधि में आप किसी लाभकारी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु

 

धनु राशि के लिए आठवें भाव का सूर्य होने से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। खान-पान में सावधानी रखें। कार्यों में लापरवाही न करें। धन हानि की आशंका है, इसलिए निवेश सोच समझकर करें।

मकर

 

यात्रा के योग बन रहे हैं। सूर्य की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। सप्तम भाव का सूर्य आपके घर में अशांति बढ़ाएगा। जीवन साथी से प्रेम बनाकर रखें। वाद-विवाद से बचें।

कुंभ

इस राशि के सूर्य छठे भाव में रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा और कानूनी मामलों में विजय के साथ ही शत्रुओं पर विजय मिलेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन

इन लोगों के लिए सूर्य पंचम भाव में रहने से संतान की ओर से परेशानियां हो सकती हैं। बच्चों का ध्यान रखें। क्रोध पर काबू रखें, वरना काम बिगड़ सकते हैं। ट्रांसफर के भी योग बन सकते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery