Friday, 23rd May 2025

कांकेर : अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

Tue, Jul 17, 2018 5:43 PM

कांकेर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा में गढ़चिरोली में अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। घटना नागपुर से जबलपुर मार्ग में चोरबहुली गांव के पास हुई। वन विभाग के मुताबिक बीती रात तेंदुआ मुख्य सड़क से गुजर रहा था तभी किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के कारण तेंदुआ काफी दूर तक फिंका गया। साथ ही उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल अधिकारी तेंदुए की मौत के मामले की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का पालन करते हुए तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery