Tuesday, 3rd March 2026

MP में महिला पुलिस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए तय ऊंचाई सीमा कम करने का निर्णय

Tue, Jul 17, 2018 12:47 AM

भोपाल। मध्‍यप्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए तय ऊंचाई सीमा कम करने का निर्णय लिया है।

सोमवार को हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए तय ऊंचाई सीमा 158 सेंटीमीटर से घटाकर 155 सेंटीमीटर करने का फैसला लिया।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी । सरकार के इस निर्णय का लाभ सहायक उपनिरीक्षक कंप्यूटर, प्रधान आरक्षक कंप्यूटर और आरक्षक के पदों पर होने वाली भर्ती में मिलेगा।

चीन को सोया के उत्पाद निर्यात करने के मामले पर भी कैबिनेट में चर्चा हुई। एक अन्‍य निर्णय के अनुसार पिछले साल नर्मदा नदी के दोनों तट पर लगाए गए उद्यानिकी पौधों का सत्यापन कराया जाएगा। सरकार ने इस साल एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। विभाग ने तय किया है कि जितना बजट उतने ही पौधे लगाए जाएंगे।

घटिया पौधे देने के मामले में धार के उपसंचालक को शो कॉज नोटिस दिया जाएगा। गुणवत्ताहीन पौधों की सप्लाई करने वाली नर्सरी के खिलाफ भी कार्यवाही होगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery