Thursday, 22nd May 2025

बस्तर के लिए भाजपा ने दिया नारा 'लक्ष्य हमारा, जीतेंगे बारह के बारह"

Fri, Jul 13, 2018 6:42 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बस्तर के मोर्चे पर उतरी भाजपा ने नया नारा और नया लक्ष्य तय किया है। भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा, बस्तर के लिए भाजपा का नारा: 'लक्ष्य हमारा, जीतेंगे बारह के बारह"।

कौशिक ने कहा कि बस्तर हमारे लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है और रहेगा। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी बारह की बारह सीटों में विजय हासिल करने जा रहे है। इस जीत में युवाओं की भूमिका बड़ी अहम होगी।

उन्होंने कहा वर्ष 2003 में बस्तर में हुई कार्यसमिति के साथ ही भाजपा की जीत का सिलसिला जारी है। इस बार चौथी बार जीत के संकल्प के साथ भाजपा फिर से चुनावी समर में है। कांग्रेस हमेशा केवल कोरे काल्पनिक बेतुके नारों के साथ जनता के बीच जाती रही है, इसलिए जनता हमेशा कांग्रेस को नकार रही है।

कौशिक ने कहा कि भाजपा ने विकास का समग्र मॉडल दिया है जिसे जनता लगातार स्वीकार रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह संकल्प भाव के साथ समाज और जीवन की तरक्की के लिए जुटे हुये हैं। हमारी सरकारें अनुकरणीय हैं और आदर्श को स्थापित कर रही हैं।

 

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बस्तर में आठ सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। कौशिक ने बलीराम कश्यप को बस्तर और दिलीप सिंह जूदेव को सरगुजा का लौह पुस्र्ष भी कहा। भाजयुमो की कार्यसमिति में उन युवा नेताओं की नेतृत्व क्षमता को भी परखने का काम किया जा रहा है, जिन्हें बस्तर में पार्टी टिकट देकर चुनावी मोर्चे पर उतार सकती है।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो पार्टी हारी सीटों पर नए चेहरों को उतारने की तैयारी में है। इसमें सबसे ज्यादा युवाओं को टिकट देने की संभावना जताई जा रही है। इस मौके पर शहीद वीर गुंडाधूर परिवार के सदस्य परदेशी धुरवा मिलेनियम वोटर के तहत नव मतदाता कार्यक्रम का हिस्सा बने।

 

 

 

 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery