इंदौर। चौथा राष्ट्रीय खान और खनिज सम्मेलन शुक्रवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सुबह शुरू हुआ। केंद्रीय खान मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान केंद्रीय खान राज्यमंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी, मप्र के खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ल, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत सहित 22 राज्यों के मंत्री, प्रमुख सचिव और प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। मध्यप्रदेश में यह सम्मेलन पहली बार हो रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जो सबको आत्मसात करता है। मध्यप्रदेश में जो आता है वो यहीं का हो जाता है। यहां हीरे सहित कई खनिज हैं। यहां पारदर्शी तरीके से माइनिंग को अनुमति दी जाती है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि खेती के बाद रोजगार वाला क्षेत्र माइनिंग हैं।
Comment Now