नई दिल्ली. सैन्य ताकत के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर बना हुआ है। पड़ोसी देश चीन हमसे आगे है और दूसरे नंबर पर है। लेकिन पाकिस्तान की सैन्य ताकत में गिरावट आई है। पिछले साल वह 13वें नंबर पर था। इस साल 17वीं पायदान पर है। पाकिस्तान पहले भारत से नौ स्थान पीछे था। अब 13 स्थान पीछे है। देशों की सैन्य ताकत का हर साल आकलन करने वाली संस्था ग्लोबल फायर पावर के 2018 इंडेक्स में यह जानकारी दी गई है।
ग्लोबल फायर पावर ने 2018 के इंडेक्स के लिए 136 देशों की सैन्य ताकत का आकलन किया। इसमें देशों की भौगौलिक स्थिति, साजो-सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की क्षमता, प्राकृतिक संसाधन और औद्योगिक समर्थन के आधार पर देशों को नंबर दिए गए। देशों की आर्थिक स्थिरता और उनके रक्षा बजट को इंडेक्स में महत्वपूर्ण रूप से शामिल किया गया। इंडेक्स में देशों की परमाणु ताकत और वहां के राजनीतिक नेतृत्व को शामिल नहीं किया गया।
सबसे ताकतवर देश (सेना, नौसेना और वायुसेना की ताकत मिलाकर)
| स्थान | देश |
| पहला | अमेरिका |
| दूसरा | रूस |
| तीसरा | चीन |
| चौथा | भारत |
| पांचवां | फ्रांस |
| 17वां | पाकिस्तान |
चीन के पास सबसे ज्यादा सैनिक
| देश | फौजी |
| चीन | 21.8 लाख |
| भारत | 13.6 लाख |
| अमेरिका | 12.8 लाख |
| रूस | 10 लाख |
| उत्तर कोरिया | 9.45 लाख |
| पाकिस्तान | 6.37 लाख |
अमेरिका के पास चीन से चार गुना विमान
| देश | विमान |
| अमेरिका | 13362 |
| रूस | 3914 |
| चीन | 3035 |
| भारत | 2185 |
| दक्षिण कोरिया | 1560 |
| पाकिस्तान | 1281 |
रूस के पास अमेरिका से चार गुना टैंक
| देश | टैंक |
| रूस | 20300 |
| चीन | 7716 |
| अमेरिका | 5884 |
| उत्तर कोरिया | 5243 |
| मिस्त्र | 4946 |
| भारत | 4426 |
| पाकिस्तान | 2182 |
उत्तर कोरिया के पास सबसे ज्यादा युद्धपोत
| देश | युद्धपोत |
| उत्तर कोरिया | 967 |
| चीन | 714 |
| अमेरिका | 415 |
| ईरान | 398 |
| रूस | 352 |
| भारत | 295 |
| पाकिस्तान | 197 |
रक्षा पर भारत से तीन गुना खर्च करता है चीन, पाकिस्तान से हम 6 गुना आगे
| देश | रक्षा बजट |
| अमेरिका | 44 लाख करोड़ रुपए |
| चीन | 10 लाख करोड़ रुपए |
| सउदी अरब | 4 लाख करोड़ रुपए |
| यूके | 3.4 लाख करोड़ रुपए |
| भारत | 3.2 लाख करोड़ रुपए |
| पाकिस्तान | 48 हजार करोड़ रुपए |
रूस के पास जल, थल और आकाश का सबसे बड़ा क्षेत्रफल
| देश | जल-थल-आकाश का क्षेत्रफल |
| रूस | 1.7 करोड़ किमी |
| कनाडा | 99 लाख किमी |
| अमेरिका | 98 लाख किमी |
| चीन | 95 लाख किमी |
| ब्राजील | 85 लाख किमी |
| भारत | 32 लाख किमी |
| पाकिस्तान | 7 लाख किमी |
Comment Now