रिलिजन डेस्क. बुधवार को सर्वार्थसिद्धि, अमृत और वृद्धि नाम के 3 शुभ योग बन रहे हैं। इनके प्रभाव से मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में इन 5 राशियों को धन लाभ हो सकता है। अधिकारियों और अन्य बड़े लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े काम भी पूरे हो जाएंगे। इनके अलावा वृष, सिंह और धनु राशि वाले लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा कुछ ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।
मेष
- बिजनेस और कार्यक्षेत्र में आप जैसा चाहेंगे वैसा काम करेंगे। परिस्थितियां अच्छी बन सकती है।
- कामकाज के मामलों में जो सलाह मिलेगी, वह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती हैं।
- आप वर्तमान स्थिति को समझेंगे और भविष्य के बारे में भी आपका अनुमान ठीक रहेगा। जॉब और बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है।
- नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। पुरानी मेहनत का फायदा आज आपको मिल सकता है।
- आपकी उम्मीदों और कोशिशों में बहुत अच्छा तालमेल बन सकता है। आज आप हर दिशा में कोशिश कर सकते हैं। एक बार में एक ही काम करें।
- आज आपको आसपास के किसी व्यक्ति के सही-गलत होने का एहसास होगा। आज आप पूरे दिल और दिमाग से काम करेंगे।
क्या करें -भोजन में गुड़ का उपयोग करें।
वृष
- चंद्रमा आपकी ही राशि में है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं।
- कुछ ऐसे काम होंगे जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। किसी एक मामले में किस्मत का भी साथ मिल सकता है।
- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप मेहनत से संतुष्ट भी हो सकते हैं। आपको कुछ दोस्तों की मदद मिल सकती है।
- लोगों से मिलने और बातें करने का मन रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका समय निकल सकता है।
- पैसे कमाने के कई विचार आपके मन में आ सकते हैं। आप अपनी पैसों की स्थिति पर विचार करेंगे।
- किसी निवेश के लिए पैसों की बचत करने की बात भी आपके मन में रहेगी। खर्चों में कटौती करने से आपके काम बन सकते हैं।
- नौकरों पर ज्यादा भरोसा ठीक नहीं है। परिवार में खुशी का मौका मिल सकता है।
क्या करें - सुगंधित वस्तु का दान दें।
मिथुन
- मौजूदा काम छोड़ने का इरादा न बनाएं। कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं।
- कोई पुरानी घटना या परेशानी से आप दुखी और निराश हो सकते हैं। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है।
- आज दौड़-भाग ज्यादा हो सकती है। आपका कामकाज बढ़ सकता है। नौकरी या बिजनेस से जुड़ा कोई मामला उलझने की संभावना है।
- फालतू खर्चा बढ़ सकता है। किसी को न चाहते हुए भी पैसा उधार देना पड़ सकता है।
- मामूली शारीरिक परेशानी हो सकती है। पुराने दर्द या चोट में आराम मिल सकता है।
क्या करें - चेक और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन न करें।
कर्क
- बिजनेस में अच्छा फायदा होने के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन की बात चलेगी। काम ज्यादा है, लेकिन अच्छा है।
- आज आप मानसिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं।
- रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है।
- पढाई में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरी या धंधे में ज्यादा फायदा होने के योग हैं।
- आपका काम भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ चली आ रही परेशानियां खत्म होने की संभावना है।
- आपको अपने ही दोस्त या साथ के कर्मचारी से लव प्रपोजल मिल सकता है। ये प्रपोजल इनडायरेक्ट भी हो सकता है।
- पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। बिजनेस बढ़ने के योग हैं। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
क्या करें -कच्चा दूध और पानी मिलाकर तिलक लगाएं।
सिंह
- कामकाज ज्यादा रहेंगे लेकिन आप निपटा लेंगे। आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
- आज आपकी ऊर्जा चरम पर हो सकती है और कोशिशें भी पूरी होंगी। जो काम हाथ में लेंगे, उसमें आराम से सफल हो सकते हैं।
- चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। आज सभी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा।
- सामूहिक तौर पर किए जाने वाले कामों में आप सफल हो सकते हैं। आपकी कोशिश सफल हो सकती है।
क्या करें - गाय को गेहूं खिलाएं।
कन्या
- नए विचारों और नजरिए की जरूरत महसूस करेंगे। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं।
- किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग हैं।
- कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो मंजूरी मिल सकती है। मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे।
- करियर के मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है। करियर में आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं, तो अपने सोशल कॉन्टैक्ट्स टटोलने की कोशिश करें।
- आज कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे। लव पार्टनर को लेकर निश्चिंत रहेंगे। कोई परेशानी नहीं रहेगी।
- उसकी मदद करके आपको बेहद खुशी मिलेगी। आपका पूरा ध्यान खुद पर रहेगा।
- खुद पर ध्यान देंगे तो बड़े काम भी आसानी से और जल्दी पूरे हो जाएंगे। लव प्रपोजल की कोशिश सफल रहेगी।
क्या करें - कांटेदार पौधों में पानी डालें।
तुला
आज बिजनेस और कार्यक्षेत्र में फायदा नहीं मिल पाएगा। सोच समझकर निवेश करें।
अपनी मर्जी का कोई काम करने का मौका नहीं मिल पाने से परेशान हो सकते हैं। किसी काम में ही लगे रहने से समय भी खराब होने की संभावना है।
गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा होने से फालतू खर्चा और बढ़ सकता है। किस्मत की तरफ से मदद नहीं मिल पाने से आप परेशान हो सकते हैं।
मन की कोई बात दबी हुई हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंध को लेकर आप टेंशन में ही रहेंगे।
खर्चे पर कंट्रोल रखें। दोस्तों से विवाद और लेन-देन करने से बचें। भविष्य को लेकर कोई आशंका हो सकती है।
क्या करें - पानी की टंकी में 1 सफेद फूल डालें।
वृश्चिक
- आज कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है। रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। अविवाहित लोगों के सामने कोई नया रिश्ता आने के योग हैं।
- अचानक यात्रा भी हो सकती है। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। बिजनेस या पारिवारिक मामलों को लेकर खरीददारी हो सकती है।
- कोई पसंदीदा वस्तु मिलने के योग बन रहे हैं। विद्वानों के साथ उठने-बैठने का मौका भी मिल सकता है।
- फायदेमंद सौदे होने की संभावना है। छुट्टी मनाने या किसी के घर जाने की योजना आपके दिमाग में है।
क्या करें -पैसे रखने की जगह पर कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं।
धनु
- आज आप किसी को कोई अच्छी खबर सुना सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन हैं।
- अपने धैर्य और चुप्पी से आप किसी को भी हरा सकते हैं। अपनी मानसिक ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करें तो आप आगे बढ़ सकते हैं।
- परिवार या पार्टनर के साथ चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधित पुराने मामले सुलझ सकते हैं।
- पुराने कर्मों का पॉजिटिव नतीजा मिल सकता है। आज अपने पार्टनर को हो सके तो ज्यादा से ज्यादा समय दें।
- इससे आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। आपके वो सब काम फटाफट निपट सकते हैं, जिनकी प्लानिंग आप पिछले कई दिनों से कर रहें हैं।
क्या करें -केसर या केसर से बनी कोई चीज मंदिर में चढ़ाएं।
मकर
- कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। जल्दबाजी और कामकाज भी ज्यादा होने से चूक हो सकती है।
- कोई खास फैसला करने के लिए दिन ठीक नहीं है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब हो सकता है।
- जो काम जरूरी नहीं थे, लेकिन करने बाकी थे, वे आज ही पूरे करने पड़ सकते हैं। आराम का भी टाइम नहीं मिल पाने से आप परेशान हो सकते हैं।
- रोजमर्रा के काम निपटाने में थोड़ी झिक-झिक करनी पड़ सकती है। आज कुछ जगह या विषयों पर आपका एक्स्ट्रा पैसा खर्च हो सकता है।
- अपनी सेहत पर ध्यान दें। पुराने रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं। पेट खराब हो सकता है।
क्या करें -1 बादाम और 1 सिक्का पानी में बहाएं।
कुंभ
- जरूरत से ज्यादा जोश मे न आएं। रोमांस या मौज-मस्ती में समय बिताने का लालच मन में न रखें।
- जिम्मेदारी के काम थोड़े ज्यादा हो सकते हैं। आपके लिए दिन परेशानी भरा हो सकता है।
- चंद्रमा की स्थिति से भाग-दौड़ हो सकती है और मानसिक तनाव बढ़ने के योग हैं।
- गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा होने से किसी बात की टेंशन भी रहेगी।
- जिस काम में हाथ डालने के लिए मन में हिचकिचाहट हो रही हो, उसे फिलहाल छोड़ ही दें।
- संतान के कामों में परेशानी हो सकती है। आलस्य और थकान से भी परेशानी हो सकती है।
क्या करें - हनुमान मंदिर में काला धागा चढ़ाएं।
मीन
- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में फायदा होगा। किस्मत आपको कुछ अच्छे मौके दे सकती है। मन की बात पर पूरा भरोसा रखें।
- आज आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। किसी सौदे में आपको अच्छा फायदा होने की संभावना है।
- संतान के साथ आज आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक और सहानुभूति के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में हो सकती है।
- कागजी काम अकेले बैठ कर निपटा लें। आज के काम आज ही पूरे कर लें। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।
क्या करें - किसी मंदिर में चंदन और पीला कपड़ा दान दें।
Comment Now