Monday, 2nd March 2026

कांकेर के मरबेड़ा में पेट्रोलिंग पर निकले बीएसएफ के दल पर नक्सली हमला, दो जवान शहीद

Tue, Jul 10, 2018 6:49 PM

नक्सलियों द्वारा फायरिंग में कई जवान जख्मी हुए हैं।

कांकेर.जिला मुख्यालय से करीब 180 किमी दूर घने जंगल में नक्सलियों ने बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया। इसमें दो जवान शहीद हो गए। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा के मुताबिक छोटेबेठिया थाने के मरबेड़ा कैंप से बीएसएफ की टीम गश्त के लिए ताड़वयली की ओर निकली थी। लौटते समय कैंप से करीब तीन किलोमीटर दूर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर सोमवार शाम करीब पांच बजे आईईडी ब्लास्ट किया और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों पर फायरिंग भी की

संतोष लक्ष्मण और नित्यानंद नायक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। कुछ जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए वहीं मोर्चा ले लिया जबकि कुछ साथी घायल जवानों को लेकर कैंप की ओर लौट गए। कैंप पहुंचने से पहले ही दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया। दोनों कर्नाटक के रहने वाले हैं। शव मरबेड़ा कैंप ले आया गया है। जंगल में बैकअप टीम के साथ सर्चिंग जारी है। शहीद जवानों के अलावा टीम के सभी जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery