जानिए 9 जुलाई, सोमवार का राशिफल...
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): दिनचर्या अस्तव्यस्त रह सकती है। पति पत्नी में आपसी मतभेद उभर सकते हैं। बच्चों के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास व ईमानदारी से सफलता प्राप्त करेंगे।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): व्यावसायिक निर्णयों पर भावुकता को हावी न होने दें। जीवनसाथी का व्यवहार सहयोगात्मक नहीं रहेगा। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। निवेश बड़ों की सलाह लेकर करें। यात्रा करें।
GEMINI (21 मई – 20 जून): वाक् चातुर्य का लाभ मिलेगा। राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए संपर्कों का व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): उच्चाधिकारियों के समक्ष अविश्वास की स्थिति निर्मित होगी। खानपान का संतुलन बनाकर चलें। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहेगी। ईमानदारी व मेहनत से सफलता मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अधिक ध्यान दें।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): मित्रों तथा महत्वपूर्ण लोगों से मेलमिलाप बढ़ेगा। पत्नी व बच्चों के साथ मौजमस्ती के लिए जाएंगे। वित्तीय स्थिति बेहतर होती जाएगी। माता की सेहत चिंता का विषय हो सकती है। प्रतिस्पर्धा में विजय मिलेगी।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): जीवनसाथी का बहुत सम्मान करेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश लाभदायक।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): नौकरी में किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्रभाव बढ़ेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। मित्रों के साथ सुदूर यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। ऐशोआराम पर धन खर्च करेंगे। कार्य की व्यस्ततता के चलते परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): आप गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। परिवार का माहौल अशांतिपूर्ण हो सकता है। व्यापार में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): व्यापार व नौकरी में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। फालतू के कार्यों में धन का ज्यादा अपव्यय होगा। किसी से उपहार प्राप्त हो सकता है। यात्रा शुभ।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। कोशिश व परिश्रम करने से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। सहयोगी आपकी मदद करेंगे। मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता बढ़ेगी।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): जीवनसाथी के साथ अच्छी समझ रहेगी। आर्थिक पक्ष ठीकठाक रहेगा। विश्वास व अंधविश्वास में फर्क समझें। शत्रु पक्ष हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। रोजी रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे।
Comment Now