Friday, 23rd May 2025

BOX OFFICE : 'संजू' की कमाई 200 करोड़ से सिर्फ इतनी दूर, बनेगी रणबीर की सबसे बड़ी हिट

Thu, Jul 5, 2018 7:31 PM

रणबीर कपूर की 'संजू' की कमाई पहली बार 20 करोड़ रुपए से कम हुई। बुधवार को इसने 18.90 करोड़ रुपए कमाए। इससे इसकी कुल कमाई 186.41 करोड़ रुपए हो गई है। गुरुवार की कमाई से 200 करोड़ होने की पूरी उम्मीद है।

यह तय है कि 'संजू' के जरिए रणबीर कपूर पहली बार 200 करोड़ का आंकड़ा पार करेंगे। बता दें कि मंगलवार को भी अपनी कमाई 20 करोड़ रुपए से ऊपर बनाए रखी थी। इस दिन फिल्म को 22.10 करोड़ रुपए मिले थे।

बीते सोमवार को कोई छुट्टी नहीं थी, टिकट के भाव भी कम थे.. फिर भी इस फिल्म ने 25.35 करोड़ रुपए कमाए थे। बता दें कि संडे को इसने जो कमाई की थी वो आज तक भारतीय फिल्म इतिहास में किसी फिल्म को नसीब नहीं हुई। संडे को इसने 46.71 करोड़ रुपए कमाए। यह रकम भारत में कभी किसी फिल्म को एक दिन में नहीं मिली। 'बाहुबली 2' ने अपने पहले संडे को 46.50 करोड़ रुपए कमाए थे। यह रिकॉर्ड एक साल में ही 'संजू' ने तोड़ दिया। 'संजू' की तीन दिन(पहले वीकेंड) की कमाई 120.06 करोड़ रुपए थी।

पहले दिन 'संजू' ने लगभग 35 करोड़ रुपए कमाए थे। रणबीर कपूर की 'संजू' ने तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे और भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग(बिना छुट्टी वाले दिन की) हासिल करने वाली फिल्म बन गई थी। सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने पहले दिन 34.10 करोड़ रुपए पहले दिन कमाए थे, यह भी छुट्टी का दिन नहीं था। रणबीर की फिल्म ने 34.75 कमाए हैं।

 

शनिवार को इसे 38.60 करोड़ रुपए मिले थे और अब संडे कमाल का रहा। वैसे फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं। यह राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्मों से अलग है। कई समीक्षाओं में इसे उनकी सबसे कमजोर फिल्म बताया गया है। संजय दत्त की केवल दो बुराइयों पर यह फोकस करती है। ड्रग्स और टाडा के दाग को यहां साफ करने की कोशिश की गई है।

फिल्म के लिए माहौल काफी अच्छा बना तो इसके शो फुल चल रहे हैं। इसे बिना किसी शक के साल 2018 की सबसे बड़ी रिलीज कहा जा सकता है। 'संजू' की सबसे बड़ी ओपनिंग का इंतजाम फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने किया ता। इसे 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। इतनी तादाद पर यह फिल्म 48 करोड़ रोज तक कमा सकती है।

 

फिल्म की लंबाई पौने तीन घंटे की है। इस वजह से शो कम ही है। एक दिन में एक स्क्रीन पर 5 शो की गुंजाइश बनती है, इसलिए टिकट महंगे हैं। यह भी संभावना है कि यह ज्यादा दिनों तक चले और एक स्तर पर रोज कमाई करती रहे।

संजय दत्त इसमें अपनी कहानी खुद सुना रहे हैं। दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा सबकी मौजूदगी इसे खास बनाती है। रणबीर कपूर सब पर भारी हैं। विक्की कौशल फिल्म में रणबीर कपूर के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। उनका रोल हर हीरोइन से ज्यादा है। विक्की ने किया भी बढ़िया है। रणबीर के बाद वे ही इस फिल्म में याद रहते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery