Monday, 26th May 2025

दस साल में पहली बार धान के समर्थन मूल्य में सबसे ज्यादा 200 रु क्विंटल की बढ़ोतरी, अब 1750 रु

Wed, Jul 4, 2018 10:08 PM

न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल 80 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया था।

- धान का समर्थन मूल्य पहले 1,550 रुपए क्विंटल था, अब इसे 1,750 रुपए क्विंटल किया गया

- 2008-09 में धान पर एमएसएपी में 155 रुपए क्विंटल का इजाफा हुआ था

नई दिल्ली. सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 200 रुपए बढ़ाकर 1,750 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। कैबिनेट ने बुधवार को इसे मंजूरी दी। धान के एमएसपी में 10 साल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 2008-09 में धान की एमएसपी 155 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई गई थी। खरीफ फसलों की बुवाई मानसून आने के साथ शुरू होती है और कटाई अक्टूबर से शुरू होती है। धान खरीफ की मुख्य फसल है। बजट में सरकार ने कहा था कि एमएसपी उत्पादन लागत का कम से कम 1.5 गुना तय किया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा एमएसपी से धान का उत्पादन और बढ़ सकता है। 2017-18 में यह 11.1 करोड़ टन के साथ सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। एमएसपी की घोषणा सीजन शुरू होने से पहले होती है। पिछले साल 7 जून को इसका फैसला हुआ था।

किसी फसल का उत्पादन ज्यादा होने पर उसका बिक्री मूल्य कम हो जाता है। ज्यादा गिरावट को रोकने के लिए सरकार मुख्य फसलों का एक न्यूनतम बिक्री मूल्य निर्धारित करती है। बाजार में अगर किसानों को फसलों का उचित भाव नहीं मिल पाता है तो सरकारी एजेंसियां घोषित किए गए एमएसपी पर उसे खरीद लेती हैं।

खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य

फसल

पहले

(रुपए/क्विंटल)

अब (रुपए/क्विंटल) इजाफा (रुपए/क्विंटल)
धान 1,550 1,750 200
कपास 4,020 5,150 1,130
तूअर 5,450 5,675 225
मूंग 5,575 6,975 1,400
उड़द 5,400 5,600 200
सोयाबीन 3,050 3,399 349
बाजरा 1425 1950 525

पिछले सालों में कितना बढ़ा धान का एमएसपी ?

साल एमएसपी (रुपए/क्विंटल) इजाफा (रुपए/क्विंटल)
2008-09 900 155
2009-10 1000 100
2010-11 1000 0
2011-12 1080 80
2012-13 1,250 70
2013-14 1,310 60
2014-15 1,360 50
2015-16 1,410 50
2016-17 1,470 60
2017-18 1,550 80
2018-19 1,750 200 (सबसे ज्यादा)

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery