Tuesday, 3rd March 2026

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित 3 नेताओं पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने किया केस दर्ज

Tue, Jul 3, 2018 8:21 PM

भोपाल। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार सहित 3 नेताओं पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर अहिरवार और अन्य नेताओं पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके अश्लील वीडियो बनाए गए और फोटो भी खींचे गए।

जानकारी के मुताबिक भोपाल के टीटी नगर पुलिस थाने में बसपा नेताओं पर केस दर्ज किया गया है। पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने थाने में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार और 2 अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने अहिरवार सहित 3 नेताओं पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि इन नेताओं ने उसके श्लील वीडियो बनाए और फोटो भी खींचे। इस टीटी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery