Sunday, 25th May 2025

राशिफल 30 जून: आज दुनिया देखेगी आपकी याददाश्त का कमाल

Sat, Jun 30, 2018 5:26 PM

जानिए 30 जून, शनिवार का राशिफल...

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): सकारात्‍मक नजरिए के कारण जल्‍द ही परेशानी खत्‍म होगी। आध्‍यात्‍म की ओर झुकाव रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। निवेश कर सकते हैं।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए लाभ का समय है। व्‍यर्थ के व्‍ययों से बचें। वित्‍तीय मामलों में अतिरिक्‍त समय देने से आय बढ़ सकती है। सेहत सामान्‍य।

GEMINI (21 मई – 20 जून): व्‍यापार में साझेदारी से लाभ होगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। पति पत्‍नी में आपसी मतभेद उभर सकते हैं। कहीं मांगलिक कार्य में जाना पड़ सकता है। यात्रा से लाभ।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। वाद विवाद से दूरी बनाए रखें। वाहन सावधानपूर्वक चलाएं। पत्‍नी का प्रेम व सहयोग मिलेगा। आर्थिक हालात सामान्‍य रहेंगे।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): आपकी स्‍मरण शक्ति काफी अच्‍छी रहेगी। परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को उच्‍च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

 

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): किसी की बातों से मन को ठेस लग सकती है। प्रगति के लिए अतीत के कुछ मुद्दों को सुलझाने की आवश्‍यकता है। व्‍यापार में लाभ के योग हैं। पति पत्‍नी के बीच स्‍नेह बढ़ेगा।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): आप गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। व्‍यापार में कोई जोखिमभरा काम न करें। आत्‍मविश्‍वास बना रहेगा। कार्यों के प्रति उत्‍साह रहेगा। रोजी रोजगार के अच्‍छे अवसर मिलेंगे।

 

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): व्‍यावसायिक यात्रा सफल होगी। परिवार को समय देंगे। खानपान में विशेष रुचि रहेगी। आत्‍मविश्‍वास भरपूर रहेगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्‍यान दें।पति पत्‍नी के रिश्‍तों में प्रगाढ़ता आएगी। समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। जीवन के प्रति आपकी सोच में बदलाव लाएंगे। प्रियजनों से मुलाकात होगी।

 

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। अधिकारी नई जिम्‍मेदारी दे सकते हैं। भवन, वाहन का सुख मिल सकता है। परिवार में प्रसन्‍नता का वातावरण रहेगा। व्‍यंजनों का आनंद लेंगे।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): अनावश्‍यक खर्च से व्‍यय भार बढ़ सकता है। घर परिवार की तरक्‍की के लिए प्रयासरत रहेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सोच समझकर निवेश करें। पत्‍नी को उपहार दे सकते हैं।

 

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): किसी अनजाने भय से परेशान रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उत्‍पन्‍न हो सकती है। अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। अनचाहे मेहमान परेशानी का सबब बनेंगे। यात्रा शुभ।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery