Monday, 26th May 2025

अलर्ट: भोपाल सहित 20 जिलों में आज हो सकती है तेज बारिश, फिलहाल तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज

Fri, Jun 29, 2018 4:39 PM

गुजरात और मध्यप्रदेश में 2.1 से 4.5 किलो मीटर ऊपर बना सिस्टम अभी खासा सक्रिय है।

भोपाल. प्रदेश में भोपाल, सीहोर समेत 20 जिलों में शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, नीमच, मंदसौर और गुना जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की आशंका है। अभी तीन सिस्टम बने हुए हैं इनके कारण ही लगभग पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। गुजरात और मध्यप्रदेश में 2.1 से 4.5 किलो मीटर ऊपर बना सिस्टम अभी खासा सक्रिय है, जो प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश की वजह बन सकता है।

भोपाल: 0.46 सेमी बारिश दर्ज, दो दिन तक ऐसी ही बारिश के आसार

मानसून की दस्तक के साथ ही राजधानी में बारिश का दौरान गुरुवार को भी जारी रहा। शहर में पिछले चौबीस घंटे में 0.46 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसका असर यह हुआ कि शहर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 27.1 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से छह डिग्री कम था। इसका असर यह हुआ कि दिन में भी लोगाें काे ठंडक का एहसास हुआ। आगामी दो दिनों तक शहर में रुक-रुक कर बारिश का दौर चलते रहने के आसार हैं।
शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 3.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जबकि, गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस ही रह गया। यह बुधवार के अधिकतम तापमान के मुकाबले तीन डिग्री कम था। ऐसे में लोगों को रात के साथ ही दिन में ठंडक का अहसास हुआ।

इंदौर: आंकड़ा पांच इंच के नजदीक पहुंचा

बुधवार दिन में मानसून की घोषणा के बाद बुधवार रात आधा इंच पानी बरसा। गुरुवार सुबह भी 10 मिनट की झड़ी लगी। बुधवार रात 1 बजे से गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे तक 21 मिलीमीटर बारिश हो गई। इसे मिलाकर आंकड़ा पांच इंच के नजदीक पहुंच गया है। तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज हुई है। जितना तापमान रात के समय रहता है लगभग उतना ही गुरुवार को दिन में रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम होकर 27.4 डिग्री दर्ज किया। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। उधर बड़ा सराफा में बारिश से बुधवार रात एक जर्जर मकान का हिस्सा गिर गया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery